{"_id":"59ecd5534f1c1b60678b6c6c","slug":"191508693331-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में बरामद करंसी मंदिर का चढ़ावा, पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परवाणू में बरामद करंसी मंदिर का चढ़ावा, पुलिस ने किया खुलासा
Updated Sun, 22 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। परवाणू से बरामद नौ हजार रुपये की पुरानी करेंसी मंदिर का चढ़ावा थी। पुलिस पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस पूरे मामले को आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया है।
जांच के दौरान खुलासा हुआ है कि आरोपी ने अपने घर में एक मंदिर बना रखा था। जहां उसने दानपात्र स्थापित किया था। इस दानपात्र में रोजाना चढ़ावा चढ़ता था। लेकिन, लंबे अरसे से पुजारी ने दानपात्र को नहीं खोला। पिछले दिनों जब उसने दानपात्र खोला तो उसमें करीब नौ हजार रुपये के पुराने नोट मिले। इनमें 500 और एक हजार रुपये के पुराने नोट शामिल थे। पुजारी इन नोटों को साथ लेकर जा रहा था। जिसे परवाणू के समीप पुलिस ने नाके के दौरान रोक लिया। जब आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से यह नोट बरामद हुए।
आरोपी के कब्जे से पुराने नोट मिलने की वजह से पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आयकर विभाग को सूचना दी। महज चौबीस घंटे में पूछताछ के बाद आरोपी ने पुराने नोट मिलने के स्रोत का खुलासा किया है। इसके बाद आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है। गौरतलब है कि चुनावों के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है और यहां से गुजरने वाली गाड़ियों पर नजर रखी जा रही है। पुलिस कर्मचारी गाड़ियों की तलाशी ले रहे हैं। इसके बाद उन्हें प्रदेश में आने या बाहर जाने की इजाजत दी जा रही है। इसी तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से पुरानी करेंसी बरामद हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मोहित चावला का कहना है कि परवाणू में बंद हो चुकी करेंसी बरामद की गई थी। इसके संबंध में खुलासा हो गया है। यह करेंसी मंदिर के चढ़ावे की थी। जिसे पुजारी ने अपने पास रखा था। उन्होंने बताया कि करेंसी के साथ पकड़े गए आरोपी ने घर में मंदिर बना रखा है और उसका दानपात्र उसने कई दिनों बाद खोला था। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद यह मामला आयकर विभाग को सौंप दिया गया है।