{"_id":"59e9ec024f1c1bd7538b8413","slug":"191508502530-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में कंप्यूटर सामग्री ले उड़े चोर, सीसीटीवी में हुए कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नालागढ़ में कंप्यूटर सामग्री ले उड़े चोर, सीसीटीवी में हुए कैद
Updated Sat, 21 Oct 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)।
गोयल जमाला गांव में दवा बनाने वाली कंपनी सांबा बायटेक से लाखों का कच्चा माल और कंप्यूटर चोरी किए गए। दिवाली की छुट्टी का फायदा उठाकर दो चोरों ने घटना को अंजाम दिया। दोनों कंपनी के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
जब क्षेत्र दिवाली की रात बम पटाखे चलाने में व्यस्त था तभी शातिरों ने दवा बनाने वाली कंपनी से लाखों की चोरी की। कंपनी में उस समय दो ही सिक्योरिटी गार्ड थे। शातिर चोर इसे पहले भी 15 अक्टूबर की रात को 30 लाख 32 हजार के सामान चुरा चुके हैं। इस घटना की शिकायत पहले ही नालागढ़ थाने में दर्ज है। दिवाली की रात को 4 शातिर नकाब पहने 12 बजकर 50 मिनट पर कंपनी में दाखिल हुए। इसके बाद कंपनी से समान बेसमेंट में छत के रास्ते से ले जाकर फरार हो गए। कंपनी के मालिक शशांक निवासी ने कहा कि दूसरी चोरी का उन्हें तब पता चला जब वे और कर्मचारी अगले दिन कंपनी में दाखिल हुए। स्टोर में सामान बिखरा पड़ा था। हर जगह जूतों के निशान थे। दूसरी बार चोरी हुए सामान का उन्होंने आकलन नहीं लगाया है। दो जगह चोरी से करीब 80 लाख रुपये का सामान चुराया गया है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है।