{"_id":"5c30aff7bdec2256be1eeb95","slug":"181546694647-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुठाड़ के कमठान में एक किराए के कमरे में मिला कामगार का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुठाड़ के कमठान में एक किराए के कमरे में मिला कामगार का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कमठान में एक किराए के कमरे में मिला कामगार का शव
कुठाड़ (सोलन)। कुठाड़ के समीप कमठान क्षेत्र में पुलिस को एक कमरे से प्रवासी कामगार का शव मिला है। मृतक उक्त कमरे में किराए पर रहता था जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मृतक करीब तीन वर्ष पहले उक्त क्षेत्र में मजदूरी के लिए आया था। तब से वह यहां पर एक किराए के कमरे पर रह रहा था। उसे की यहां के स्थानीय लोग सुखलाल के नाम से जानते थे। जब वह दो, तीन दिनों से गांव में मजदूरी करने के लिए नहीं आया तो इसकी सूचना मृतक के मकान मालिक को दी गई। मकान मालिक सहित अन्य लोगों ने उसके कमरे का दरवाजा खोला तो वह मृत पड़ा था। इसकी सूचना पुलिस की दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर मामले की पुष्टि करते थाना प्रभारी कसौली निर्मल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी। एक प्रवासी व्यक्ति जो कमरे में मृत पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मृतक कहां का रहने वाला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे से डेड हाउस में शिनाख्त के लिए रखा है।