{"_id":"5beb0b35bdec2217277cd9e5","slug":"171542130485-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत
Updated Tue, 13 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। सोलन-शिमला एनएच पर सलोगड़ा के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय परमिंद्र कंवर निवासी सलोगड़ा-जोखड़ी कार में सोलन की तरफ से अपने घर जा रहा था। सलोगड़ा के समीप कार से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। जब स्थानीय लोगों ने गाड़ी गिरने की आवाज सुनी तो घटना स्थल की तरफ भागे और बचाव कार्य में जुट गए। वहीं इसकी सूचना पुलिस और 108 नंबर पर दी गई। पुलिस टीम और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, लेकिन कार चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
उधर, एसएचओ रविंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सलोगड़ा के समीप एक कार गहरी खाई में गिरी थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।