फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   श्रमिक की दर्दनाक मौत पर कर्मचारी यूनियन ने उठाए सवाल

श्रमिक की दर्दनाक मौत पर कर्मचारी यूनियन ने उठाए सवाल

Fri, 21 Sep 2018 07:36 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 07:36 PM IST
विज्ञापन
श्रमिक की दर्दनाक मौत पर कर्मचारी यूनियन ने उठाए सवाल

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक नगर बद्दी के निकट हरिपुर संडोली गांव स्थित चाकलेट उद्योग में कार्यरत मंडी के सरकाघाट निवासी कामगार मिल्खी राम (33) पुत्र मलागार गांव गबेर निवासी की मौत पर सवाल उठ रहे हैं। कंपनी में कार्यरत इंटक से संबधित कर्मचारी यूनियन ने मिल्खी राम की मौत के लिए कंपनी प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है, उनकी मौत की उच्च स्तरीय जांच की मांग उठाई है। कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष विशाल तिवारी और चंद्रकांत ने आरोप लगाया है कि कामगार की मौत अत्यधिक डिप्रेशन व काम के बोझ से हुई है।

उन्होंने कहा कि एक समय में कंपनी में 1400 कर्मचारी थे और अब मात्र 705 रह गए हैं। कहा कि उत्पादन क्षेत्र में मृतक काम कर रहा था वहां पर एक शिफ्ट में पांच कर्मचारी चाहिए लेकिन प्रबंधन ने जबरदस्ती वहां पर मिल्खी राम को तैनात किया और जब उसने अपने सहयोग के लिए हेल्पर मांगा जो नहीं दिया गया। काम और उत्पादन के तनाव में मिल्खी राम मशीन पर गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया जिसने वहीं दम तोड़ दिया। कर्मचारी यूनियन का यह भी आरोप है कि कंपनी ने बगैर पुलिस को सूचित किए घायल मजदूर को नजदीक अस्पताल ले जाने के बजाय पांच किमी दूर ले जाने की कोशिश की जो उनकी लापरवाही है। कंपनी के बिल्कुल सामने निजी अस्पताल है जहां ले जाने से गुरेज किया। कर्मचारी यूनियन के सदस्यों विशाल तिवारी, चंद्रकांत, हेमराज, मदन लाल, निर्मल, रामलाल, अर्जुन ठाकुर, मनोज गौतम, दिनेश कुमार व राजीव कुमार ने कहा कि कंपनी ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही मशीन और फर्श पर लगे खून को धो दिया ताकि सबूत ही न बचे।
विज्ञापन


कर्मचारी को एक करोड़ का मुआवजा दे कंपनी
थाना प्रभारी जितेंद्र कंवर कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेश शर्मा ने भी मौके का दौरा किया। मंडी से मृतक के परिजन पहुंच रहे हैं लेकिन कामगार के साथियों से उन्होंने साफ संदेश दिया कि उनको एक करोड़ हर्जाना और एक परिजन को कंपनी में नौकरी दी जाए। उन्होंने मांग नहीं मानी तो लाश को कंपनी के गेट पर रखकर प्रदर्शन और चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति नियंत्रण में : एएसपी
एएसपी नरेश शर्मा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जिसकी भी लापरवाही होगी, उसको बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed