फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पट्टा बराबरी में करंट लगने से युवक की मौत

पट्टा बराबरी में करंट लगने से युवक की मौत

Sat, 02 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। पट्टा बराबरी गांव में घर की छत पर लगी कपड़े सुखाने की तार में करंट आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान पवन कुमार (24) पुत्र चेतराम गांव पट्टा बरावरी के रूप में हुई है। पवन कुमार सुबह करीब नौ बजे घर की छत पर लगी कपड़े सुखाने की तार में गीले कपड़े डाल रहा था। अचानक उसे करंट आ गया और वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। युवक के चीखने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और अचेत पड़े पवन कुमार को उठाकर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन भूमेश कुमार ने बताया कि पवन सोलन में आईटीआई कर रहा था और छुट्टी के दौरान घर आया हुआ था। सुबह नहाने के बाद वह गीले कपड़े डालने के लिए छत पर गया और हादसे का शिकार हो गया। कुनिहार अस्पताल के प्रभारी डॉ. राहुल ने युवक की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि करीब पौने दस बजे युवक को अस्पताल लाया गया। लेकिन उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी। पंचायत प्रधान प्रोमिला कौशल, बीडीसी सदस्य डीडी कश्यप, राम कौशल, शीशपाल, निर्मला, नेक राम आदि ने सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। उधर इस संबंध में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। इससे करंट लगने के कारणों का भी खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed