{"_id":"5c0fe9cfbdec22417810d0cb","slug":"161544546767-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनिहार में सवार तीन युवकों से पकड़ा 18.5 ग्राम चिट्टा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुनिहार में सवार तीन युवकों से पकड़ा 18.5 ग्राम चिट्टा
Updated Tue, 11 Dec 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कुनिहार(सोलन)। पुलिस चौकी कुनिहार के तहत कोठी चौक पर रूटीन निरीक्षण के दौरान पुलिस ने एक कार से चिट्टा बरामद किया है। कुनिहार चौकी प्रभारी नीलकंठ ठाकुर की अगुवाई में वाहनों का नियमित निरीक्षण चल रहा था। इस दौरान जब कोठी चौक पर एक कार को रोका और गाड़ी में बैठे तीन लोगों की तलाशी ली तो उनके पास 18.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। तलाशी में एक लाइटर, एक चम्मच, फॉयल पेपर, चिट्टा के नशे को करने के लिए 10 के फोल्ड जले हुए नोट भी मिले हैं। पुलिस ने चिट्टा रखने के आरोप में अश्वनी कुमार (38) निवासी दाड़लाघाट, ईश्वर दत्त (26) निवासी गाहर व विशाल भारद्वाज (30) निवासी बखालग को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों युवक चंडीगढ़ से दाड़लाघाट की ओर जा रहे थे व कुनिहार में वाहनों की रूटीन निरीक्षण के दौरान पकड़े गए। उधर, डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कुनिहार में तीन युवकों को चिट्टे के साथ हिरासत में लिया गया है। नशे में संलिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान चौकी प्रभारी नीलकंठ ठाकुर, वीरेंद्र, दुर्गा दत्त, शशि पाल, बाल चंद नेगी व रोड सेफ्टी क्लब कुनिहार के प्रधान ललित मोहन ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन