फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   धर्मपुर में 10 लाख के आभूषण-नकदी पर हाथ साफ

धर्मपुर में 10 लाख के आभूषण-नकदी पर हाथ साफ

Thu, 18 Oct 2018 08:00 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में 10 लाख के आभूषण-नकदी पर हाथ साफ

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर में एक मकान से चोरों ने 10 लाख के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना बुधवार शाम करीब पौने आठ बजे की है। शातिर घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पुलिस थाना धर्मपुर बुधवार को ईश्वर दास गर्ग निवासी गांव बमनोल डाकघर धर्मपुर शिकायत की है कि 17 अक्तूबर को वह और इसकी पत्नी वीना गर्ग, बेटा रितेश गर्ग व बहु शिवानी शाम के समय करीब छह बजे घर से सोलन गए थे। इसके बाद जब वह शाम करीब 7:45 पर वापिस घर पहुंचे तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी के लॉक टूटे हुए थे।
विज्ञापन


इसके बाद उसने इसकी सूचना अपने घर के अन्य सदस्य सहित पुलिस को दी। वहीं प्राथमिक जांच में जब घर वालों ने अपने कमरों की वस्तुओं की जांच की तो पाया कि एक अलमारी से छह लाख की नकदी और एक अन्य अलमारी से करीब 15 तोले के सोने के आभूषण गायब थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि धर्मपुर थाना प्रभारी नवीन झाल्टा ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed