फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सेल्समैन को बंधक बना शराब के ठेके से 60 हजार लूटे

सेल्समैन को बंधक बना शराब के ठेके से 60 हजार लूटे

Thu, 25 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
सेल्समैन को बंधक बना शराब के ठेके से 60 हजार लूटे

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कंडाघाट(सोलन)।
कंडाघाट-चायल मार्ग पर स्थित शराब के ठेके से चार लुटेरों ने सेल्समेन को बंधक बनाकर 60 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर दिया है। घटना बुधवार देर रात की है। लुटेरों ने रात के समय ठेके पर मौजूद सेल्समेन को डरा-धमका कर इस वारदात को अंजाम दिया है। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने इसकी सूचना ठेकेदार को दी। इसकी शिकायत कंडाघाट थाना में भी की गई।

पुलिस ने मौके पर पंहुच मामले की जांच शुरू कर दी है। लुटेरे अभी तक फरार बताए जा रहे है। इनकी तलाश चल रही है। पुलिस के अनुसार कंडाघाट-चायल मार्ग पर स्थित शराब ठेके पर बुधवार देर रात चार लुटेरे गाड़ी में ठेके के समीप पहुंचे। उन्होंने ठेके का दरवाजा तोड़ कर अंदर मौजूद सेल्समेन को डरा-धमका कर गल्ले से करीब 60 हजार की नगदी उड़ा ली। इसकेे बाद वे मौके से फरार हो गए है। इसके बाद सेल्समेन रंजीत ने इसकी सूचना ठेकेदार और पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें जिस क्षेत्र में लूटपाट हुई वहां से थोड़ी ही दूरी पर एनएच पर पुलिस यातायात व सहायता कक्ष भी है। लेकिन इस लूटपाट का किसी को कानों-कान खबर नहीं हुई। शातिर कार्य को अंजाम देकर मौके से फरार होने में भी सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ कंडाघाट संदीप शर्मा ने कहा कि सेल्समेन की शिकायत पर पुलिस ने मौके का जायजा लिया। फिलहाल लुटेरे पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उन्हें पुलिस जल्द ही पकड़ लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed