{"_id":"5a3944904f1c1b6e468bb842","slug":"161513702544-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबाघाट में गाड़ी से हेरोइन बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चंबाघाट में गाड़ी से हेरोइन बरामद
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
charas
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन।
पुलिस ने हाईवे में गश्त के दौरान चंबाघाट में एक गाड़ी से 3.25 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की है। पुलिस ने दो युवकों को हेरोइन रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान देवांश निवासी सिलहरी, तहसील कंडाघाट और कमल चंद निवासी डेढ़घराट, कंडाघाट के रूप में हुई है।
पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को हेरोइन तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर एसआईयू ने चंबाघाट के पास नाका लगा रखा था।
विज्ञापन
टीम ने कार नंबर एचपी-14डी-9135 की तलाशी ली। इस दौरान 3.25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कार को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मोहित चावला ने बताया कि दोनों आरोपियों से हेरोइन तस्करी के संबंध में पूछताछ की जाएगी। यह हेरोइन कहां से लाई जा रही थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। क्रिसमस और नववर्ष को देखते हुए पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
हाईवे पर पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने पिछले दिनों कसौली में भी इस संबंध में होटल संचालकों के साथ एक बैठक की थी। इसमें पर्यटकों का पूरा रिकॉर्ड और संदिग्ध मिलने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने की बात कही थी।