{"_id":"5d0105ecbdec220769796342","slug":"156034813117-solan-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुनिहार में लाखों की वन संपदा राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
कुनिहार (सोलन)। कोठी गांव के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण लाखों रुपये की वन संपदा राख हो गई है। आग इतनी भयंकर थी कि लोक निर्माण विभाग कार्यालय के स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग बुझाने के लिए डीएफओ कुनिहार सतीश नेगी और वन कर्मी कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इससे स्टोर जलने से बच गया। मौके पर आग का तांडव देखने आए लोग वीडियो तो बनाते रहे लेकिन किसी ने भी आग बुझाने की कोशिश नहीं की। एक सप्ताह के भीतर आग की यह दूसरी बड़ी घटना है। वनमंडल अधिकारी सतीश नेगी ने स्थानीय लोगों से आह्वान किया है कि वे जंगल में आग लगाने वालों को रोकें और इसकी सूचना वन विभाग को दें। उन्होंने बताया कि जंगल की आग से वन संपदा के अलावा जीव जंतु जलकर मर जाते हैं। उन्होंने कहा कि आग लगने से वायु प्रदूषण भी होता है। उन्होंने कहा कि लोग वन विभाग का सहयोग करें तो आग लगने की घटनाओं को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।