{"_id":"5cfbcd09bdec2207382fc139","slug":"156000589017-solan-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादेव गांव में तूड़ी जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महादेव गांव में तूड़ी जलकर राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नालागढ़ (सोलन)। उपमंडल के महादेव गांव में तूड़ी के कूप में अचानक आग लग गई। इससे तूड़ी का ढेर जलकर राख हो गया। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग आग बुझाने के कार्य में जुट गए। वहीं इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र नालागढ़ को भी दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक 8 हजार का नुकसान हो चुका था। दमकल कर्मियों की मुस्तैदी से आसपास की करीब 10 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया। आग लगने के कारण अज्ञात बताए जा रहे हैं।
नालागढ़ स्वारघाट हाईवे पर महादेव गांव में लक्ष्मण दास के तूड़ी के कूप में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग नालागढ़ से मुख्य प्रशामक जोगिंद्र सिंह, गृहरक्षक जवान लक्ष्मी सिंह, गुरमीत सिंह, सुखदेव व चालक गोविंद तुरंत ही वॉटर बाउजर लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के कार्य में जुट गए। अग्निशमन केंद्र नालागढ़ के प्रभारी पीर सहाय कौंडल ने बताया कि आग से 8 हजार का नुकसान हुआ है, जबकि 10 लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है।