{"_id":"5aa955b54f1c1bc4758b563a","slug":"151521046965-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाहा गांव के दो मंदिरों में एक लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चाहा गांव के दो मंदिरों में एक लाख की चोरी
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)।
मसूलखाना-बेजा मार्ग पर स्थित चाहा गांव के नगर खेड़ा मंदिर और बोच माता मंदिर से चोर मंगलवार रात्रि लगभग एक लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ़ कर गए। चोर मंदिर की घंटी और बर्तन भी साथ ले गए। बोच माता मंदिर में एक साल के अंदर चोरी की यह दूसरी घटना है।
पुलिस के अनुसार सुबह जब बोच माता मंदिर और नगर खेड़ा में लोग पूजा करने गए तो दोनों मंदिरों का ताला टूटा पाया गया। गुल्लक की कुंडी भी टूटी मिली। मंदिरों से लगभग एक लाख की नकदी गायब थी। इसके अलावा बर्तन और घंटी भी चोर साथ ले गए। इसे लेकर मंदिर कमेटी ने पुलिस थाना परवाणू में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस इससकी छानबीन करने में जुट गई है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि इससे पहले भी मंदिर में चोरी की घटना हो चुकी है। इसकी शिकायत भी पुलिस में की गई थी। लोग लंबे समय से यहां पुलिस चौकी खोलने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित चावला का कहना है कि मामले की जांच की जार ही है। जल्द आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन