फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   परवाणू में निगम कर्मचारी के साथ मारपीट, कर्मचारियों ने की हड़ताल

परवाणू में निगम कर्मचारी के साथ मारपीट, कर्मचारियों ने की हड़ताल

Thu, 11 Jan 2018 09:49 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 09:49 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी का कोई भी कर्मचारी इस रूट पर बस ले जाने को तैयार नहीं; बोले, पहले आरोपियों के खिलाफ करें कार्रवाई
विज्ञापन

बस न चलने से हजारों लोग झेल रहे हैं परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
परवाणू (सोलन)।
जिला सोलन के सोलन-नाब्बो रूट पर चलने वाली बस को प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारी के साथ मारपीट के बाद बंद कर दिया है। बस के परिचालक के साथ स्थानीय युवकों ने मारपीट की। निगम का कोई भी कर्मचारी इस रूट में बस ले जाने को तैयार नहीं है। हालांकि इस बारे में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस चौकी भोजनगर में मामला दर्ज करवाया है। लेकिन इसके बावजूद भी यह मामला सुलझा नहीं हैं। इसका खामियाजा अन्य लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
सोलन से वाया कुमारहट्टी-भोजनगर-नब्बों की ओर जाने वाली एचआरटीसी की बस में पिछले दो-तीन दिन से बंद पड़ी है। करीब तीन दिन पूर्व बस परिचालक सचिन और बस में सफर कर रहे एक यात्री के बीच किराए को लेकर बहस शुरू हो गई। इस दौरान आरोपी ने परिचालक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद यह मामला पुलिस चौकी तक जा पहुंचा। निगम के मुताबिक स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की जा रही है। इस कारण से सभी कर्मचारी इस रूट में जाने से डर रहे हैं। इस कारण फिल्हाल अभी यह बस सेवा बंद कर दी है।
विज्ञापन


कार्रवाई नहीं की तो नहीं जाएंगे कर्मचारी : यूनियन
हिमाचल ट्रांसपोर्ट यूनियन एटक के प्रदेश महासचिव नानक शांडिल ने कहा कि निगम के कर्मचारी रात दिन एक कर लोगों की सेवा कर रहे हैं लेकिन इसके बदले में उन्हें मारपीट सहनी पड़ रही है। इस मामले में भी आरोपी व्यक्ति ने बिना किसी कारण से कर्मचारी को पीटा है। अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक मामले में कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती है तब तक निगम का कोई भी कर्मचारी इस रूट पर अपनी सेवाएं देने नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौता न होने तक नहीं होगी हड़ताल : सुनील
परिवहन निगम के परवाणू डिपो के आरएम सुनील सनाढ़िया ने कहा कि निगम के कर्मचारी के साथ मारपीट करने के बाद इस रूट पर कोई भी कर्मचारी जाने को तैयार नहीं है। न ही कोई समझौता करने आया है। यदि इस मामले में बैठक कर कोई जिम्मेदारी लेता है कि दोबारा से कर्मचारी के साथ मारपीट नहीं होगी तो कर्मचारियों को समझा कर बस सेवा को शुरू करवाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed