फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सुल्तानपुर में घर से चोरी करते रंगे हाथों दबोचा चोर

सुल्तानपुर में घर से चोरी करते रंगे हाथों दबोचा चोर

Thu, 25 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर में घर से चोरी करते दबोचा शातिर
विज्ञापन

ठियोग निवासी के खिलाफ किया मामला दर्ज
आज कोर्ट में पेश किया जाएगा आरोपी को
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। धर्मपुर पुलिस ने सुल्तानपुर से एक व्यक्ति को दिनदहाड़े चोरी करते पकड़ा है। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उक्त व्यक्ति को चोरी करते हुए दबोच लिया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उक्त चोर से क्षेत्र में अन्य चोरी की वारदातों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है। इससे क्षेत्र में हो रही चोरियों को लेकर बड़ा खुलासा हो सकता है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धर्मपुर क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से चोरी के करीब तीन मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें लाखों रुपये की नकदी सहित आभूषण शामिल हैं। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली थे। पुलिस ने वीरवार को दिनदहाड़े एक व्यक्ति को सुल्तानपुर में घर से चोरी करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान बाबू राम निवासी ठियोग शिमला के रूप में की है।
विज्ञापन

यहां हुई हैं चोरी की वारदातें
गौरतलब है कि अभी हाल ही में 17 अक्तूबर को धर्मपुर में एक मकान से चोरों ने नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर लिया है, जिसकी कीमत दस लाख रुपये थी। पडगयानी में लाखों की नकदी सहित आभूषणों पर चोरों ने हाथ साफ किए थे। इसके अलावा हाल ही में तीन दिन पहले अज्ञात लोगों ने पडगयानी क्षेत्र में फिर से चोरी के प्रयास किए थे, लेकिन लोगों को देखकर वे चकमा देकर मौके से फरार हो गए हैं। वहीं वीरवार को सुल्लतानपुर में दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस उक्त व्यक्ति से अन्य साथियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed