फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   प्रधानाचार्य पर अश्लील हरकत करने का आरोप

प्रधानाचार्य पर अश्लील हरकत करने का आरोप

Thu, 03 May 2018 10:37 PM IST
Updated Thu, 03 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। पुलिस थाना अर्की के तहत एक महिला ने स्कूल प्रधानाचार्य के ऊपर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार एक स्कूल की एक अध्यापिका ने अपने ही स्कूल के प्रधानाचार्य को ऊपर अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका का कहना है कि प्रधानाचार्य मेरे साथ अश्लील बातें करने की कोशिश करता है तथा अश्लील हरकतें करता है। अध्यापिका का कहना है कि उसने इस मामले को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया था लेकिन वहां से सकारात्मक जवाब न मिलने से उसे मजबूरन पुलिस का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ प्रधानाचार्य का कहना है कि महिला ने जो भी आरोप लगाए हैं, वह निराधार हैं। इन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि महिला की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आईपीसी 354ए तथा 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा गहनता से मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed