फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   धर्मपुर में टेंट हाउस और ढाबे में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

धर्मपुर में टेंट हाउस और ढाबे में लगी आग, पांच लाख का नुकसान

Thu, 08 Nov 2018 10:33 PM IST
Updated Thu, 08 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। परवाणू-सोलन एनएच पर चूने के पानी क्षेत्र के पास एक ढाबे और टेंट हाउस में आग लगने से पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना बुधवार देर रात करीब 12 बजे की है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने की सूचना राहगीरों ने दमकल विभाग को दी। लेकिन, दमकल टीम के पहुंचने से पहले ही सामान राख हो चुका था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दीपावली के दिन टेंट हाउस और ढाबा मालिक दीवाली मनाने घर चले गए थे। रात करीब 12 बजे जब एनएच से गुजर रहे लोगों ने उक्त क्षेत्र में आग देखी तो इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना देरी से मिलने के कारण तक तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। ढाबा मालिक रणजोत सिंह ने बताया कि व अपने घर चले गया था। रात एक बजे के आसपास उन्हें फोन पर किसी ने आग लगने की सूचना दी। ढाबे में रखा फर्नीचर, तीन बड़े फ्रीज, भट्ठी, राशन, क्रोकरी, एलईडी जल गए। वहीं रोहित टेंट हाउस में भी सामान राख हो गया। उधर, फायर स्टेशन प्रभारी बंसी राम भाटिया ने बताया कि आग लगने की सूचना देरी से मिली थी। मौके पर पहुंचने तक सामान जल चुका था। टेंट हाउस का दो लाख व ढाबे का तीन लाख रुपये नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed