{"_id":"5a65ea654f1c1bcb268b5c85","slug":"121516628581-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीबीएन के किरपालपुर में आग की भेंट चढ़ा ट्रांसफार्मर उद्योग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीबीएन के किरपालपुर में आग की भेंट चढ़ा ट्रांसफार्मर उद्योग
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
आठ दमकल वाहन भी आग पर नहीं पा सके काबू, रात के बाद दिन में भी चला रेस्क्यू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बद्दी/नालागढ़ (सोलन)।
बीबीएन के किरपालपुर में बिजली के ट्रांसफार्मर निर्माता उद्योग आग की चपेट में आ गए। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी लपटें देखकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। रातभर आठ दमकल वाहन कर्मचारियों के साथ आग बुझाते रहे। आग इतनी भयंकर थी कि रविवार रात्रि में आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। सोमवार सुबह से ही आग बुझाने का कार्य जारी रहा।
आग से ट्रांसफार्मरों में डलने वाले तेल के टैंक में भी ब्लास्ट हुआ। इसके कारण दमकल वाहन भी आग बुझाने के लिए पास नहीं पहुंच सका। उद्योगों के पिछले हिस्से में जेसीबी से खोदकर वाहन योग्य रास्ता बनवाया गया।
विज्ञापन
आग की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग सहित कई सरकारी महकमों के अधिकारी और कर्मचारी भी रात भर मौके पर ही डटे रहे। विकास खंड नालागढ़ की किरपालपुर पंचायत में स्थापित बिजली ट्रांसफार्मर निर्माता उद्योगों जेबी इंडस्ट्री और इसके साथ सटी ईको पावर सॉल्यूशन आग की चपेट में आ गई। उद्योगों में लगी आग में जबरदस्त धमाके हुए। तीन धमाके इतने भयंकर थे कि इसकी गूंज से आसपास के गांव के लोग भी कांप उठे। बताया जा रहा है कि एक मुख्य तेल के भंडारण टैंक सहित दो कमर्शियल सिलेंडरों में आग से धमाके हुए। आग की सूचना मिलते ही दमकल केंद्र नालागढ़ से एक वाटर बॉउजर, एक वॉटर टेंडर, एक क्यूआरबी, बद्दी केंद्र से दो वॉटर बाउजर, परवाणु से एक वाटर टेंडर, वर्धमान उद्योग से एक वाटर टेंडर, पंजाब के रोपड़ से एक वाटर टेंडर सहित भारी संख्या में दमकल कर्मी रातभर आग पर काबू पाने में जुटे रहे। हालांकि मध्यरात्रि करीब 2 बजे आग की लपटों पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन पूरी तरह से आग पर कंट्रोल नहीं हो सका, जिसे बुझाने का कार्य सोमवार दिन में भी काम जारी रहा।
विज्ञापन
छुट्टी की वजह से नहीं हुआ जानी नुकसान
रविवार को अवकाश होने के कारण उद्योगों में कामगारों की छुट्टी थी, जिससे कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन दोनों उद्योगों में रखा कच्चा, तैयार माल सहित कार्यालय संबंधी सामान जलकर राख हो गया है। नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है। फिलवक्त माना जा रहा है कि उद्योगों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है। नुकसान का आंकड़ा करोड़ों में हो सकता है।
रात भर जुटे रहे अग्निशमन कर्मी
अग्निशमन केंद्र नालागढ़ के दमकल अधिकारी हितेंद्र कंवर ने कहा कि आठ वाहन आग बुझाने के कार्य में रातभर जुटे रहे। आग पर काबू पाने में सोमवार को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। मुख्य टैंक में लगी आग बुझाने के लिए वाहन वहां तक नहीं पहुंचे। इसके लिए जेसीबी से वैकल्पिक मार्ग बनवाया गया है। उन्होंने कहा कि उद्योगों में हुए नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।
फोरेंसिक टीम बुलाई : डीएसपी
डीएसपी नालागढ़ अनिल वर्मा ने कहा कि पुलिस ने आग लगने के असली कारणों का पता लगाने के लिए एफएसएल जुन्गा से फोरेंसिक टीम बुलाई है। वो यहां साक्ष्य जुटाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही कारणों के संबंध में कुछ कहा जा सकता है।