फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   बनलगी चौक पर शरारती तत्वों ने तोड़ी शिलान्यास पट्टिका

बनलगी चौक पर शरारती तत्वों ने तोड़ी शिलान्यास पट्टिका

Tue, 05 Mar 2019 07:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 07:18 PM IST
विज्ञापन
बनलगी चौक पर शरारती तत्वों ने तोड़ी शिलान्यास पट्टिका
विज्ञापन

चंडी क्षेत्र में 23 करोड़ से उठाऊ पेयजल योजना का वीरभद्र सिंह ने किया था शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
कुठाड़ (सोलन)। उप तहसील कृष्णगढ़ के तहत पंचायत दाड़वा के बनलगी चौक पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की शिलान्यास पट्टिका को शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। पट्टिका तोड़ने की सूचना पुलिस को दी गई है। दाड़वा पंचायत के उप प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मई 2014 में दून विधानसभा क्षेत्र के चंडी क्षेत्र की पहाड़ी पंचायतों के लिए 23 करोड़ से बनने वाली उठाऊ पेयजल योजना का शिलान्यास किया था। बताया कि तब से लेकर यहां लगाई गई शिलान्यास पट्टिका सुरक्षित थी। उन्होंने बताया कि टूटी पट्टिका को देखने के बाद इसकी शिकायत पुलिस चौकी कुठाड़ को दी। बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसे रात के अंधेरे में तोड़ा है। उन्होंने बताया कि शरारती तत्वों ने राजनीतिक द्वेष से यह काम किया है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य उप मंडल चंडी के कनिष्ठ अभियंता अश्वनी कुमार ने कहा कि ऐसे कार्य गलत हैं।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि पट्टिका तोड़ने की सूचना संबंधित पुलिस चौकी को दे दी गई। उन्होंने बताया कि इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed