{"_id":"5c28c765bdec2256b421f3fe","slug":"11546176357-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो वाहनों से 54 पेटी शराब सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो वाहनों से 54 पेटी शराब सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो वाहनों से 54 पेटी शराब के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। पुलिस ने दो वाहनों से 54 पेटियां देसी और अंग्रेजी शराब बरामद कर वाहनों को जब्त कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बद्दी थाना पुलिस के एसएचओ जितेंद्र कुमार और एसआईयू प्रभारी लखवीर सिंह की अगुवाई वाली टीमों ने दो अलग-अलग स्थानों पर की है। पुलिस के मुताबिक एसएचओ जितेंद्र कुमार के नेतृत्व वाली टीम टोल बैरियर पर मौजूद थी कि प्रीत इंडस्ट्री की ओर से एक स्कॉरपियो को तलाशी के लिए रोका गया जिसमें 23 पेटी अंग्रेजी और 20 पेटी देसी शराब की बरामद हुई।
पुलिस ने कार चालक गुरदीप सिंह, निवासी गांव जोहलूवाल डाकघर नानकपुर, पंचकूला हरियाणा और साथ बैठे सुरेंद्र सिंह गांव जोहलूवाल डाकघर नानकपुर कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसयूआई प्रभारी लखवीर सिंह की अगुवाई वाली टीम ने मानपुरा में एक कार की तलाशी ली तो उसमें से 11 पेटियां अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार मालिक विजय कुमार निवासी खड़कुंआ डाकघर चिक्कन तहसील कालका, पंचकूला को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर तीन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन