{"_id":"5a6c84aa4f1c1b8e268b68f1","slug":"11517061290-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंकीवाला में रॉड से तोड़ा एटीएम, लूटने से पहले एसपी ने पकड़ा, तीन आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौंकीवाला में रॉड से तोड़ा एटीएम, लूटने से पहले एसपी ने पकड़ा, तीन आरोपी फरार
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ रोपड़ मार्ग पर सेंट्रल बैंक के एटीएम लूट की हुई थी कोशिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बद्दी/नालागढ़ (सोलन)।
नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर चौंकीवाला में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को लूटने का प्रयास कर रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 7 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
प्रारंभिक जांच में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसके साथ तीन अन्य लोग भी थे। पुलिस के अनुसार वीरवार मध्यरात्रि करीब 1 बजे जब एटीएम को तोड़कर इसे लूटने का प्रयास किया गया तो इसी समय एसपी बद्दी गौरव सिंह वहां से गुजरे थे। उनके साथ पीएसओ जसवंत और ड्राइवर राकेश भी था। इस दौरान आरोपी युवक को धर लिया गया है। लुटेरों ने एटीएम को रॉड से तोड़ दिया। वे बस निकालने वाले ही थे। बताया जा रहा है कि उस समय एटीएम में 17,64,000 रुपये के करीब नकदी थी।
विज्ञापन
पुलिस को देखकर आरोपी युवक भागने लगा। उसे पुलिस ने धर दबोचा। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी युवक के असली पते और आयु आदि सहित उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ करने में जुटी है। 2 फरवरी तक मिले पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से कड़ी पूछताछ कर अन्य जानकारियां हासिल की जाएंगी।
विज्ञापन