{"_id":"5c34a920bdec2256db062bd8","slug":"111546955040-solan-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुमारहट्टी के पास पहाड़ी से टकराई गाड़ी, दो पर्यटक गंभीर घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुमारहट्टी के पास पहाड़ी से टकराई गाड़ी, दो पर्यटक गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर कुमारहट्टी के एक गाड़ी के पहाड़ी से टकरा गई। इसमें दो लोग गंभीर घायल हो गए। इन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। यहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़ अस्पताल के लिए भेज दिया गया। हालांकि पुलिस ने घटना पर कोई मामला दर्ज नहीं किया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब सात बजे का है जिसका कारण धुंध बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली से दो पर्यटक जतिन और अजय घूमने के लिए शिमला जा रहे थे। जब वह कालका-शिमला एनएच पर कुमाहरट्टी के समीप पहुंचे तो सुबह के समय अधिक धुंध होने के कारण उन्हें सड़क नहीं दिखाई दी और गाड़ी पहाड़ी से टकरा गई। इस कारण उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। इसके बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में पहुंचाया गया जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं घायलों के कहने पर उन्हें चंडीगढ़ अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन