फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   दो सड़क हादसों में चार लोग हुए घायल

दो सड़क हादसों में चार लोग हुए घायल

Fri, 07 Dec 2018 10:52 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन के तहत दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। एक हादसे में एक बाइक ने राहगीर व्यक्ति को टक्कर मार दी, जबकि दूसरे हादसे में एक दोपहिया वाहन चालक ने दूसरे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे तीन लोग चोटिल हो गए हैं।
विज्ञापन

सोमनाथ पुत्र चेतराम निवासी गांव सौड़ी गुज्जरां डाकघर पंजैहरा तहसील नालागढ़ ने बताया कि अपने घर जाने के लिए सड़क पार कर रहा था तो पंजैहरा की ओर से एक बाइक आई और टक्कर मार दी। चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस हादसे में उसे चोटें आई हैं। उधर, संजीव कुमार दूबे पुत्र शशि शंकर दूबे निवासी गांव डॉ. आशा पडरी तहसील सिमरी जिला बकसर बिहार ने बताया कि वह अपनी किशनपुरा स्थित दुकान के बाहर खड़ा था। इतने में नालागढ़ की ओर से एक बाइक आया, जिस पर दो युवक सवार थे। उसके चालक ने आगे चल रहे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, इससे तीनों लोग सड़क पर जा गिरे और उन्हें चोटें आई है। एएसपी एनके शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर चारों घायलों का मेडिकल करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed