फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   सोलन शहर में हादसा, स्कूटी चालक को बचाते फुटपाथ पर चढ़ी निगम की बस

सोलन शहर में हादसा, स्कूटी चालक को बचाते फुटपाथ पर चढ़ी निगम की बस

Sun, 26 Aug 2018 07:10 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
सोलन शहर में हादसा, स्कूटी चालक को बचाते फुटपाथ पर चढ़ी निगम की बस

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। शहर के सैनिक रेस्ट हाउस के पास स्कूटी चालक को बचाने के चक्कर में बस फुटपाथ से टकरा गई। बस फुटपाथ से न टकराती तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हालांकि दुर्घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन, फुटपाथ से टकराने के बाद बस को भारी क्षति पहुंची है। बस के फुटपाथ पर टकराने के बाद स्कूटी चालक भी स्कूटी से नियंत्रण खो बैठा और नाली में जा गिरा।

सुबह के समय एचआरटीसी की लोकल बस शमलेच से पुराने बस अड्डे के लिए आ रही थी। बस जब सैनिक रेस्ट हाउस के पास पहुंची तो पीछे से एक स्कूटी चालक बस से ओवरटेक करने लगा। स्कूटी के ओवरटेक करने पर अचानक आगे से वाहन और गड्ढा आ गया। बस चालक ने स्कूटी को बचाने के चक्कर में बस को फुटपाथ की तरफ मोड़ दिया जिसके चलते बस साथ लगते खंभे से टकरा गई।
विज्ञापन


इस टक्कर से एचआरटीसी की बस काफी क्षतिग्रस्त हुई है। हालांकि हादसे में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। इस दौरान सुबह कुछ समय के लिए ट्रैफिक वन-वे रहा और बाईपास मार्ग पर जाम भी लगा रहा। इसके बाद यातायात पुलिस ने मौके पर आकर लोगों से पूछताछ की। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद पुलिस ने बस को सड़क से हटाया। पुलिस विभाग के यातायात नियंत्रण प्रभारी राकेश गुलेरिया ने बताया कि एक दूसरे को बचाने के चक्कर में बस फुटपाथ से टकरा गई थी। इस दौरान कुछ समय के बाद यातायात को सुचारु कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed