फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   पॉलिथीन के 20 चालान काट वसूला 20 हजार जुर्माना

पॉलिथीन के 20 चालान काट वसूला 20 हजार जुर्माना

Thu, 07 Jun 2018 10:34 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
पॉलिथीन के 20 चालान काट वसूला 20 हजार जुर्माना
नालागढ़ (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को पॉलिथीन मुक्त बनाने की उपमंडल प्रशासन की मुहिम लगातार जारी है। इसी कड़ी में नायब तहसीलदार नालागढ़ और नगर परिषद बद्दी की टीमों द्वारा की गई कार्रवाई के तहत 20 चालान काटे गए। 20 हजार रुपये जुर्माना वसूलकर प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त किया है। एसडीएम प्रशांत देष्टा के नेतृत्व में चली पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ मुहिम के तहत अब तक 263 पॉलिथीन के चालान काटकर करीब 3 लाख रुपये जुर्माना वसूलकर पॉलिथीन को भी जब्त किया है।
विज्ञापन

उपमंडल प्रशासन का कहना है कि पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ अभियान को लेकर यह मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक क्षेत्र से पॉलीथिन पूर्ण रूप से प्रयोग होना बंद नहीं हो जाता है। प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर उपमंडल प्रशासन की कार्रवाई के तहत प्रशासन की टीमें बीबीएन में अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई कर रही है। इसके लिए उपमंडल प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों को चालान बुक भी जारी की हुई है। प्रशासन की इस मुहिम से दुकानदारों सहित पॉलिथीन प्रयोग करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है और उपमंडल प्रशासन ने ठान लिया है कि इस क्षेत्र को पॉलिथीन मुक्त बनाया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने पॉलिथीन प्रयोग करने वाले दुकानदारों सहित इसका इस्तेमाल करने वाले लोगों को कड़ी चेतावनी दी कि वह इसका प्रयोग न करें। यदि इसका इस्तेमाल करते हुए कोई पाया गया तो प्रशासन उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed