{"_id":"5911f3fc4f1c1bad2485123d","slug":"10class-student-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल्द खडड में डूबकर दसवीं के छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाल्द खडड में डूबकर दसवीं के छात्र की मौत
सोलन, बद्दी, ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना बद्दी के तहत बाल्द खड्ड में नहाने गए दसवीं के छात्र की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बद्दी पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तीन घंटे के लंबे चले रेस्क्यू आपरेशन के बाद देर शाम शव को कुंड से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दसवीं कक्षा का छात्र रविंद्र कुमार पुत्र केदारा सिंह निवासी गांव गुल्लरवाला तहसील बद्दी अपने साथियों के साथ बाल्द खड्ड नवांनगर कुंड में दोपहर को नहाने गया था। लेकिन वह कुंड की गहराई को वह भांप नहीं पाया और इसमें डूब गया। साथियों द्वारा इसकी सूचना लोगों को दी। इस पर वहां ग्रामीण एकत्रित हो गए। इसके बाद पुलिस और दमकल विभाग को दी सूचना दी गई।
विज्ञापन
दोनों विभागों के कर्मचारी तथा अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दमकल विभाग बद्दी के अग्निशमन अधिकारी प्रकाश शर्मा ने कहा कि तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन