फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   जिला सोलन में आगजनी से निपटने का सुरक्षा चक्र कमजोर

जिला सोलन में आगजनी से निपटने का सुरक्षा चक्र कमजोर

Wed, 17 Oct 2018 07:52 PM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
आग की घटनाओं से निपटने को सुरक्षा चक्र कमजोर
विज्ञापन

तीन प्रमुख शहरों में संवेदनशील क्षेत्रों के 33 हाइड्रेंट खराब
परवाणू में आगजनी का खतरा सबसे अधिक
महज 25 में से 14 हाईडें्रट ही कर रहे काम
बद्दी में 02 हाईडें्रट खराब
सोलन में 06 मुख्य बाजार सहित अन्य क्षेत्र के खराब
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। त्योहारी समय में जिला सोलन में आग की घटनाओं से निपटने का सुरक्षा चक्र कमजोर है। तीन प्रमुख शहरों परवाणू, बद्दी और सोलन में प्रमुख स्थानों पर लगे 33 हाइड्रेंट खराब पड़े हैं। परवाणू में आग का खतरा सबसे अधिक है। महज 25 में से सिर्फ 14 ही हाइड्रेंट कार्य कर रहे हैं जबकि नालागढ़ में सभी हाइड्रेंट ठीक है। वहीं बद्दी में दो हाइड्रेंट खराब हैं। सोलन के मुख्य क्षेत्र के छह हाइड्रेंट खराब हैं। ऐसे में इन भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अगर कोई आग की घटना होती है तो उसे काबू करना बेहद मुश्किल होगा। उधर, जिला भर में दशहरा, दिवाली त्योहार में आग की घटनाओं से निपटने का जिम्मा संभाले विभाग आंखें मूंदे बैठे हैं। त्योहार को कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं लेकिन विभागों ने शहर की सुरक्षा को लेकर हर वर्ष की भांति खराब पड़े हाइड्रेंट को दुरुस्त नहीं किया है। ऐसे मेें विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहें हैं।
डीसी सोलन विनोद कुमार का कहना है कि सभी संबंधित विभागों को खराब पड़े हाइड्रेंट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए जाएंगे।
यहां खराब हाइड्रेंट
जिला सोलन में शहर के विभिन्न जगहों में कुल 85 हाइड्रेंट हैं। परवाणू में 25 हाइड्रेंट हैं। इसमें से सिर्फ 14 ही कार्य कर रहे हैं। बद्दी में 17 हाइड्रेंट हैं जिसमें से दो खराब पड़े हैं। वहीं नालागढ़ में 18 हाइड्रेंट है। यह सभी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सोलन में 26 हाइड्रेंट है। इसमें से छह मुख्य क्षेत्रों के हाइड्रेंट खराब है। इसमें एक मुरारी मार्केट के पास, सन्नी साइड, डिग्री कॉलेज, पुराने बस स्टैंड के पास कसाई गली में, सरकुलर रोड गुरुद्वारा के समीप, पुराने उपायुक्त कार्यालय के समीप के हाइड्रेंट खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

ऐसे करता है हाइड्रेंट कार्य
आग की घटना से बचाव के लिए शहर और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में हाइड्रेंट सिस्टम सुरक्षा चक्र की तरह कार्य करता है। हाइड्रेंट को खोलते ही पानी मुख्य टैंक से सीधा इसमें पहुंचता है। वहां से दमकल विभाग फायर ब्रिगेड के माध्यम से पानी को आग बुझाने के प्रेशर से छोड़ता है। अकसर नियमित चेंकिग और मरम्मत के अभाव के चलते हाइड्रेंट खराब पड़ जाते है जिसे ठीक नहीं किया जाता। दशहरा, दिवाली से पहले दमकल विभाग की ओर से नियमित चेकिंग होती है जिसमें यह खामियां पकड़ी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed