फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   1.65 lacs recovered from drunker men

मजदूर के घर छापामारी में 1.65 लाख बरामद

Sun, 19 Jun 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो, बद्दी सोलन
ब्यूरो, बद्दी सोलन Updated Sun, 19 Jun 2016 09:32 PM IST
विज्ञापन
1.65 lacs recovered from drunker men
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मजदूर के घर दबिश देकर एक लाख 65 हजार की नकदी बरामद की है। - फोटो : demo pic

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मजदूर के घर दबिश देकर एक लाख 65 हजार की नकदी बरामद की है। नालागढ़ थाने के तहत पुलिस ने बनसाई के युवक के घर छापा मारा है। पैसे के स्रोत की पुलिस ने छानबीन तेज कर दी है। अंदेशा जताया है कि यह पैसा लूट या चोरी का हो सकता है।  

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार नालागढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि बनसाई गांव के एक व्यक्ति जो कि पेशे से मजदूर है, उसके घर पर अवैध धनराशि रखी है। पुलिस ने इसके आधार व्यक्ति के घर छापा मारा और आरोपी के घर से एक लाख 65 हजार पांच सौ रुपये की धनराशि बरामद की। आरोपी से पूछने पर उसने बताया कि नशे की हालत में उसे यह पैसे सड़क किनारे मिले हैं। शराब के नशे की वजह से उसे अपने आप की भी सुध नहीं थी पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी साहिल अरोड़ा ने बताया कि बनसाई के युवक के घर छापा मार करीब एक लाख 65 हजार पांच सौ रूपये की धनराशि बरामद कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed