{"_id":"6163297e8ebc3e25ca504c94","slug":"cracks-on-road-near-saproon-chowk-in-solan-police-diavert-traffic-solan-news-sml3867413117","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में सपरून चौक पर कटिंग से सड़क पर पड़ीं दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में सपरून चौक पर कटिंग से सड़क पर पड़ीं दरारें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सपरून चौक पर बन रहे अंडरपास ब्रिज की कटिंग से पुरानी सड़क पर दरारें पड़ गई हैं। इसके चलते वाहनों को अंडरपास ब्रिज से डायवर्ट किया है।
सुरक्षा के मद्देनजर केवल छोटे वाहनों ओर पैदल चल रहे लोगों को ही पुरानी सड़क से आने दिया जा रहा है। सपरून चौक पर पुलिस बल तैनात कर दिया है ताकि लोगों को परेशानी न हो। सड़क पर दरारें पड़ने के बाद जगह में बैरिकेड भी लगाए गए हैं जबकि सड़क भी धीरे-धीरे धंसना शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार रविवार करीब 10 बजे सपरून चौक पर अंडरपास ब्रिज को लेकर पहाड़ी की कटिंग से दरारें पड़ गई। इसके बाद तुरंत सूचना तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को दी। इन्होंने इस बारे में उच्चाधिकारियों को बताया और आने-जाने वाली सभी गाड़ियों को अंडरपास ब्रिज से डायवर्ट किया।
विज्ञापन
साथ ही शहर की ओर आने वाले छोटे वाहनों और पैदल चल रहे लोगों को ही पुरानी सड़क से आने दिया। अचानक ट्रैफिक डायवर्ट होने से वाहन चालकों में असमंजस की स्थिति बन गई। इस कारण कुछ देर के लिए जाम भी लगा।
परवाणू से सोलन फोरलेन के बीच सपरून चौक पर अंडरपास ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। अंडरपास ब्रिज का एक बॉक्स बनकर तैयार है। इसमें से शिमला से चंडीगढ़ जाने वाले वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी गई थी।
एक बॉक्स के निर्माण कार्य के बाद ही दूसरे बॉक्स को तैयार करने के लिए पहाड़ी की कटिंग शुरू की गई। कटिंग को लेकर चंडीगढ़ से शिमला आने वाले वाहनों की आवाजाही को पुरानी सड़क से ही चलाया जा रहा था लेकिन रविवार को अचानक यहां पर कटिंग के कारण दरारें पड़ गई।
उधर, डीएसपी सोलन रमेश शर्मा ने बताया कि दरारें आने के बाद ट्रैफिक को अंडरपास ब्रिज से डायवर्ट कर दिया गया है। वाहन चालकों और लोगों को परेशानी से बचाने के लिए पुलिस बल तैनात है। सुरक्षा के लिए बाजार आने वाले छोटे वाहनों को ही भेजा जा रहा है।