{"_id":"60dc79ba8ebc3ec2073baf53","slug":"covid-samples-to-be-collected-from-bazaars-with-the-help-of-traders-in-solan-dc-kritika-kulhari-solan-news-sml375303060","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल की मदद से बाजार से लिए जाएंगे कोरोना सैंपल : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल की मदद से बाजार से लिए जाएंगे कोरोना सैंपल : डीसी
विज्ञापन
Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
सोलन। कोविड की तीसरी लहर से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को सचिवालय में उपायुक्त कृतिका कुल्हारी ने जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश जारी कर कहा कि स्थानीय व्यापार मंडलों के सहयोग से बाजार और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संक्रमण की जांच के लिए परीक्षण किए जाए।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग को कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। कोविड से राहत के बीच विभिन्न गतिविधियों के शुरू होने से बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए सैंपलिंग बढ़ाना आवश्यक है।
उन्होंने सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय व्यापार मंडलों के साथ समन्वय स्थापित कर बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों में परीक्षण के लिए शिविर लगाएं। पंचायती राज संस्थाओं और शहरी निकायों के चुने प्रतिनिधियों का सहयोग आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक सोलन को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वालों के नियमित चालान काटे जाएं।
विज्ञापन
इस बैठक में एसपी अभिषेक यादव, एसडीएम अजय यादव, एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम अर्की विकास शुक्ला, एसडीएम कसौली डॉ. संजीव धीमान, एसडीएम कंडाघाट डॉ. विकास सूद, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राजेंद्र शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गगनदीप राजहंस और डॉ. वीके गोयल मौजूद रहे।