{"_id":"61df0f6d8b088d11f25b93e3","slug":"covid-inspection-centre-to-open-soon-in-parvanoo-s-sector-5-solan-news-sml396436246","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू के सेक्टर-5 में फिर खुलेगा कोविड जांच केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू के सेक्टर-5 में फिर खुलेगा कोविड जांच केंद्र
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। औद्योगिक नगर परवाणू में पिछले आठ दिनों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख एसडीएम कसौली संजीव धीमान ने आपात बैठक बुलाई।
इसमें सेक्टर-5 में कोरोना जांच केंद्र खोला जाएगा। बैठक में एसडीएम ने मरीजों की बढ़ोतरी पर चिंता जताते हुए कोविड नियमों का सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। परवाणू में एक्टिव मामले 80 हैं जबकि मंगलवार को सर्वाधिक 30 मामले परवाणू के आए हैं। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट है।
एसडीएम संजीव धीमान ने बताया की कोविड के बढ़ते मामलो को देखते हुए शहर में विभिन्न स्थानों तथा उद्योगों में कोरोना जांच कराई जाएगी। मास्क न पहनने पर चालान किए जाएंगे। परवाणू के सेक्टर-5 स्थित कोविड सेंटर को एक बार फिर शुरू किया जाएगा।
उन्होंने दुकानों को समय पर बंद करने और लोगों से मास्क पहनने का भी आग्रह किया है। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा ने सफाई कर्मचारियों को कोविड नियमों का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी। नप के पास दो ऑक्सीजन कंसंट्रेटर हैं।
विज्ञापन
इस बैठक में ईएसआई परवाणू के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कपिल, कोविड इंचार्ज डॉ. कविता, नगर परिषद अध्यक्ष निशा शर्मा, पार्षद रंजीत ठाकुर, कार्यकारी अधिकारी ललित कुमार, थाना प्रभारी दयाराम ठाकुर, तहसीलदार मनमोहन जिस्टू, नायब तहसीलदार चतर सिंह कपूर और पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।