{"_id":"6a5a2f162b22326567053cec","slug":"court-issues-arrest-warrants-for-115-defaulters-of-baghat-bank-solan-news-c-176-1-ssml1040-174211-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अदालत ने किए बघाट बैंक के 115 डिफाल्टरों के गिरफ्तारी वारंट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अदालत ने किए बघाट बैंक के 115 डिफाल्टरों के गिरफ्तारी वारंट जारी
Fri, 17 Jul 2026 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
सोलन। बघाट बैंक के डिफाल्टरों व गारंटरों पर अब कार्रवाई की तलवार लटक गई है। बैंक की ओर से सहायक पंजीयक की अदालत में भेजे गए 176 मामलों में से 115 डिफाल्टरों व गारंटरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए गए हैं। सहायक पंजीयक ने हस्ताक्षर करने के बाद इसकी लिस्ट पुलिस अधीक्षक सोलन को सौंप दी है। अब पुलिस अधीक्षक इन डिफाल्टरों को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश करेंगे, जिसके बाद अदालत इन पर कार्रवाई करेगी। हालांकि 50 के करीब डिफाल्टर अभी भी ऐसे हैं, जिनके खिलाफ जल्द वारंट जारी हो सकते हैं। एआरसीएस सोलन ने बताया कि उन्होंने करीब 115 डिफाल्टरों के गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं। जल्द इनकी गिरफ्तारियां होंगी।
विज्ञापन