{"_id":"671f8d6a8d6673aba206e420","slug":"countrys-burning-problems-there-was-a-dispute-between-the-parties-and-the-opposition-regarding-solan-news-c-176-1-ssml1040-131259-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: देश की ज्वलंत समस्याओं को \n\nलेकर पक्ष-विपक्ष में हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: देश की ज्वलंत समस्याओं को लेकर पक्ष-विपक्ष में हुआ विवाद
Mon, 28 Oct 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में युवा संसद के दौरान मौजूद विद्यार्थी व अन्य। संवाद
डीएवी कंडाघाट में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट(सोलन)। कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौंवी और दसवीं के छात्र-छात्राओं ने पक्ष व विपक्ष के सांसदों की भूमिका निभाई। प्रधानमंत्री के रूप में मिताली, गृह मंत्री धारणा, विदेश मंत्री कशिश, वित्त मंत्री यशिका, दूरसंचार मंत्री कशिश, वन मंत्री पायल, शिक्षा मंत्री महक, रेलवे मंत्री स्नेहा, स्पोर्ट्स मिनिस्टर निलेश, हेल्थ मिनिस्टर सुजल, विपक्ष के नेता के रूप में आश्रय अन्य नेता इच्छा, मानसी, जन्नत, समृद्धि, यंशिका, जाह्नवी, कृतिका, मोक्षिता, साक्षी, वर्तिका, मीडिया पर्सन के रूप में सेजल, सोनम, तन्वी, वारुणी, दियांशी, जनरल सेक्रेटरी के रूप में समृद्धि असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी के रूप में अंशिका और याशिका ने अपनी भूमिकाएं निभाई।
मुख्यातिथि के रूप में मल्लिका सिंह पठानिया मौजूद रहीं जोकि जिला एवं राज्य स्तर पर राष्ट्रीय युवा संसद की विजेता रह चुकी हैं। वह वर्ष 2024 में नई दिल्ली में संसद के केंद्रीय कक्ष में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं। विशेष अतिथि के रूप में समीक्षा आर्या मौजूद रहीं। विद्यालय निदेशक सुमन सूदप्रधानाचार्य रमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उसके बाद प्रधानमंत्री के रूप में मिताली और उनके अन्य सांसदों ने शपथ ग्रहण की और इसके साथ ही देश की ज्वलंत समस्याओं को लेकर पक्ष-विपक्ष के मध्य वाद विवाद हुआ। विपक्ष के द्वारा पूछे गए सभी सवालों के जवाब पक्ष द्वारा बखूबी दिए गए।
उन्होंने यूथ पार्लियामेंट के लिए बच्चों को तैयारी करवाने वाले अध्यापकों देव शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, नीलम भारद्वाज और कृष्ण शर्मा का आभार जताया। विद्यालय की निदेशक सुमन सूद ने सभी का आभार जताया।