फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   corona virus alert in solan

कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Sun, 02 Feb 2020 10:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किए गए हैं। इस वायरस से निपटने के लिए विभाग अलर्ट है। इसके तहत क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में कोरोना वायरस के रोगी के उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड भी तैयार कर चुका है। इसके अलावा जिला भर के अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के डाक्टरों अन्य स्टाफ को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है।
जानकारी के अनुसार चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर केंद्र से हिमाचल को एडवाइजरी मिली है। ऐसे में हिमाचल में भी स्वास्थ्य अधिकारी सतर्क हो गए हैं। अभी तक सोलन में कोरोना वायरस को लेकर संदेहयुक्त मामला नहीं आया है लेकिन कोरोना वायरस के लक्षण और अन्य विषयों के बारे में जनाकरी दी जा रही है। गले में खराश, खांसी, सिर दर्द, नाक से पानी बहना और बुखार जैसे लक्षण कोरोना वायरस के हैं। ऐसे लक्षण सामने आने पर तुरंत डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच करवाएं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने दी ऐसा करने या नहीं करने की राय
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली खाद्य पदार्थों का प्रयोग करने की राय दी है। वहीं मांस-मछली, सी फूड न खाएं और बाहर के खाने से परहेज करें। ताजा खाना पकाकर खाएं। कुछ भी खाने से पहले हाथ जरूर धोएं। खांसते, छींकते समय मुंह ढक कर रखें। सार्वजनिक स्थल पर जाने से बचें, हाथ मिलाने से बचें, हाथ को आंख, नाक और मुंह को सीधे न छुएं। पशु-पक्षी पालन गृह में जाने से परहेज करें। बाहर से घर या ऑफिस पहुंचने पर हाथ साबुन से धोएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ जिला सोलन डॉ. राजन उप्पल ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। इसके लिए लोगों पेंफ्लेट और सोशल मीडिया से जागरूक किया जा रहा है। अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टरों और स्टाफ को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई संदिग्ध मामला आता है तो उसके टेस्ट करवाए जाएंगे। अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed