{"_id":"5fe9e13a8ebc3e3eb2530e19","slug":"corona-case-solan-news-sml3559297140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हर 14वां व्यक्ति कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हर 14वां व्यक्ति कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
सोलन अस्पताल में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नमूना लेते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना संक्रमित लोगों की पहचान के लिए चलाए गए हिम सुरक्षा अभियान में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। इस अभियान के तहत अभी तक हुई सैंपलिंग में जिला से हर चौदहवां व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया है। हिम सुरक्षा अभियान के तहत जिले में लिए 5,828 सैंपलों में से 408 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
महामारी की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने हिम सुरक्षा अभियान की शुरूआत 25 नवंबर से की थी। हिम सुरक्षा अभियान को चलाने का मुख्य उद्देश्य महामारी से संक्रमित लोगों का पता लगाना था। सोलन जिले में इस अभियान के तहत 5,828 लोगों के सैंपल लिए गए। जिनमें से 408 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। महामारी से संक्रमित पाए गए मरीजों के आंकड़े स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश सरकार के होश उड़ा रहे हैं।
शहर में कोरोना संक्रमण का ग्राफ काफी बढ़ चुका है। विभाग रोजाना कोरोना की जांच के लिए मरीजों के सैंपल ले रहा है। जिले में हिम सुरक्षा अभियान के तहत चार जनवरी तक सैंपल लिए जाएंगे। इसके बाद अभियान को समाप्त किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि हिम सुरक्षा अभियान में 408 लोग कोरोना महामारी से संक्रमित पाए गए हैं। इस अभियान के तहत जिलाभर में 5828 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से 25 नवंबर को अभियान की शुरुआत की गई थी। 27 दिसंबर को अभियान समाप्त किया जाना था। अब यह अभियान 4 जनवरी को समाप्त होगा। शहर में कोरोना महामारी को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार पूरी कोशिश कर रहा है। कोरोना से लड़ने के लिए हर व्यक्ति को जागरूक होना पड़ेगा। कोरोना महामारी का डर अब लोगों के भीतर कम देखने को मिल रहा है। शहर में लापरवाह लोगों की वजह से महामारी ने अपनी पकड़ बेहद तेज कर ली है।