Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Controversy over construction of Martyr's Memorial, Railways halts work

Solan News: शहीद स्मारक निर्माण को लेकर विवाद, रेलवे ने रुकवाया काम

Sat, 21 Feb 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Controversy over construction of Martyr's Memorial, Railways halts work
शहर के दोहरी दीवार पर रुका हुआ शहीदी स्मारक का कार्य। संवाद
कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन की सुरक्षा को देखते निगम को नोटिस किया जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के दोहरी दीवार पर बन रहे शहीद स्मारक को लेकर विवाद हो गया है। रेलवे बोर्ड की बिना अनुमति से किए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया है। रेलवे बोर्ड ने निगम को कालका-शिमला विश्व धरोहर रेल लाइन की सुरक्षा को देखते नोटिस भी जारी किया है। शहीद स्मारक के निर्माण कार्य पर नगर निगम व रेलवे बोर्ड भी आमने-सामने हो गए हैं। बताया जा रहा है कि नगर निगम से रेलवे बोर्ड ने प्रस्ताव से संबंधित कागजात भेजने को भी कहा है। कार्य को रुके हुए करीब एक हफ्ता होने वाला है, लेकिन नगर निगम अधिकारियों ने अभी तक कोई कदम नहीं उठाया है। दोहरी दीवार में जहां शहीद स्मारक का निर्माण कार्य किया जाना है उसके ठीक नीचे से रेल लाइन भी गुजर रही है। रेल लाइन के आसपास कोई भी कार्य करने से पहले रेलवे की अनुमति लेनी पड़ती है, लेकिन अधिकारियों की गलती से रेलवे के साथ किसी भी प्रकार का पत्राचार नहीं हुआ है। इसके बाद रेल बोर्ड की टीम को पता लगने पर कार्य को रुकवाया है। इसके बाद से निर्माण सामग्री दोहरी दीवार पर वैसे ही पड़ी हुई है। गौर रहे कि नगर निगम की ओर से शहर के दोहरी दीवार में तीन साल बाद अब शहीद स्मारक का कार्य शुरू करवाया था। पहले चरण में शहीद स्मारक में आउटर वॉल, रास्ता व पार्क का निर्माण होना था। इसके लिए 10-10 लाख रुपये के दो टेंडर भी हुए। बीते दिनों रात में जेसीबी के माध्यम से जगह को समतल करने का कार्य किया। कुल 40 लाख रुपये की लागत से कार्य पूरा होना था, लेकिन कार्य को अधर में ही रोक दिया है।

इनसेट

अब धूल-मिट्टी से भी लोग हो रहे परेशान
कार्य के रुकने के बाद से दोहरी दीवार में धूल-मिट्टी भी काफी अधिक हो गई है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। यहां पर चंडीगढ़ की ओर जाने वाली बसें रुकती है। यात्री खड़े होकर बसों का इंतजार भी करते हैं। जगह को समतल करने के लिए यहां पर डंगा भी तोड़ दिया था और कुछ कार्य भी किया। अब यहां पर धूल-मिट्टी बढ़ गई है।
विज्ञापन


इनसेट

दोहरी दीवार में शहीद स्मारक बनाने से पहले अधिकारियों को रेलवे बोर्ड के साथ पत्राचार करना चाहिए था। अब चलता हुआ कार्य रुकने से काफी दिक्कतें आ रही है। टेंडर का भी समय होता है। शहीद स्मारक बनाने के लिए भी लक्ष्य तय किया था। अधिकारियों को जल्द पत्राचार कर कार्य शुरू करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजीव कौड़ा,पूर्व उपमहापौर व पार्षद, नगर निगम, सोलन


कोट...
रेलवे के साथ पत्राचार कर लिया गया है। मौके पर सहायक अभियंता और नगर निगम की टीम भी भेजी गई है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
-चेतन चौहान, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed