फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Construction of Dharampur College incomplete even after eight years, CM can inaugurate

Solan News: आठ साल बाद भी धर्मपुर कॉलेज का निर्माण अधूरा, सीएम कर सकते हैं उद्घाटन

Fri, 16 Feb 2024 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 16 Feb 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
शैक्षणिक ब्लॉक बनकर तैयार, दो का अभी भी चला है काम
विज्ञापन

कई बार बजट के अभाव में रुक चुका है भवन का निर्माण कार्य
लोक निर्माण विभाग ने इस सत्र में भवन तैयार करने का किया दावा
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर का आठ साल बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। आगामी दिनों में अधूरे कॉलेज का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू उद्घाटन भी कर सकते हैं। हालांकि इसके निर्माण कार्य को जून में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके चलते निर्माण कार्य तेजी से भी चला हुआ है। अभी तक कॉलेज का केवल शैक्षणिक ब्लॉक का ही कार्य पूरा हो पाया है। जबकि प्रशासनिक समेत अन्य ब्लॉक का निर्माण कार्य चला हुआ है। कई बार इस कॉलेज का निर्माण कार्य बजट के अभाव में रुक भी चुका है। वहीं विभाग की ओर से कॉलेज भवन के लिए अभी तक 12 करोड़ की राशि लोक निर्माण विभाग को दी जा चुकी है। इसके बाद कार्य में तेजी आई है।
गौर रहे कि धर्मपुर कॉलेज का अपना भवन मंडोधार में बन रहा है। इससे पहले यहां पर कुष्ठ रोग अस्पताल होता था। लेकिन अब यह भूमि शिक्षा विभाग के नाम है और कॉलेज भवन का निर्माण कार्य चला हुआ है। इसमेें तीन ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। एक ब्लॉक ही आठ वर्षों में पूरी तरह तैयार हो पाया है। जबकि अन्य ब्लॉक का कार्य अभी तक चला हुआ है। वहीं विभाग अब आधे-अधूरे कॉलेज का उद्घाटन करवाने की योजना तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार बीते दिनों इस बारे धर्मपुर में बैठक भी हुई है। मुख्यमंत्री के दूसरे प्रस्तावित दौरे को लेकर इसका उद्घाटन करवाने की योजना तैयार है। जबकि ठेकेदार के अनुसार अभी भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के लिए करीब तीन माह का समय लगने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही लोक निर्माण विभाग ने भी इस सत्र में नये भवन में कक्षाएं लगाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
विद्यार्थी कई बार कर चुके मांग
धर्मपुर कॉलेज के विद्यार्थी भी कई बार नये भवन में कक्षाएं लगाने की मांग कर चुके हैं। भाजपा सरकार के दौरान एबीवीपी ने भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा होने के लिए धरना प्रदर्शन भी दिया था। इसके बाद कुछ कार्य में तेजी आई थी। विद्यार्थियों का कहना था कि जिस जगह अभी कक्षाएं लग रही है वहां उन्हें काफी दिक्कतें आ रही हैं।

इनसेट
नये कॉलेज भवन की बेहद जरूरत है। अब कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या काफी अधिक हो गई है। छात्रों को बैठाने में मुश्किल आ रही है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार जून माह तक भवन देने का दावा किया है

-राजेंद्र कश्यप, प्राचार्य, डिग्री कॉलेज धर्मपुर

इनसेट
नवनिर्मित कॉलेज भवन का काम युद्धस्तर पर जारी है। ठेकेदार की ओर से दिन-रात निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। जल्द भवन को कॉलेज प्रशासन को दे दिया जाएगा।
-रंजन गुप्ता,
अधिषासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग कसौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed