फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Consolidation of panchyatraj not accapteble

पंचायतीराज और ग्रामीण विभाग का विलय मंजूर नहीं

Mon, 12 Dec 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 12 Dec 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
Consolidation of panchyatraj not accapteble
ग्राम विकास एवं पंचायत अधिकारी महासंघ की जिला इकाई ने पंचायतीराज तथा ग्रामीण विकास विभाग के विलय का विरोध किया है। - फोटो : Demo Pic

ग्राम विकास एवं पंचायत अधिकारी महासंघ की जिला इकाई ने पंचायतीराज तथा ग्रामीण विकास विभाग के विलय का विरोध किया है। संघ का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो कर्मचारी अदालत का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे। पदाधिकारियों ने दावा किया कि दोनों विभागों से जुड़े अधिकांश कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए यह संशोधन हितकारी नहीं। लिहाजा सरकार से इस संशोधन को न मानने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


महासंघ के प्रधान परसराम ठाकुर और महासचिव रामस्वरूप शर्मा ने दावा किया कि सरकार द्वारा लाई जा रही विलय की योजना का जिला सोलन के समस्त पंचायत सचिव विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि यह विभागों में कार्यरत अधिकांश कर्मचारियों के हित में नहीं है। बेशक चंद कर्मचारी निजी स्वार्थ के लिए सरकार के इस फैसले का समर्थन कर रहे हैं लेकिन संघ इसके हित में नहीं है।
विज्ञापन


ग्रामीण विकास विभाग के माध्यम से गांवों के विकास की करीब सभी योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। इस विभाग के अधीन कार्यरत खंड विकास अधिकारी तथा पंचायत सचिव और अन्य फील्ड कर्मचारी प्रभावित होंगे। वहीं विकास के कार्यों में भी निश्चित तौर पर अवरोध पैदा होगा। यही नहीं खंड विकास अधिकारी के पद का औचित्य लगभग समाप्त होने की संभावना जताई जा रही है।  महासंघ के महासचिव ने कहा की ग्रामीण विकास विभाग में कार्यरत पंचायत सचिव कभी भी पंचायतीराज विकास विभाग में कार्यरत पंचायत सहायकों के साथ विलय कभी भी स्वीकार नहीं करेंगे। सरकार विरोध के बावजूद अपने अड़ियल रुख पर कायम रहती है तो महासंघ न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed