{"_id":"6a60d291358aa878750e4e6f","slug":"congress-members-took-out-a-torchlight-procession-on-mall-road-solan-news-c-176-1-ssml1040-174647-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कांग्रेसियों ने मालरोड पर निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कांग्रेसियों ने मालरोड पर निकाला मशाल जुलूस
विज्ञापन
सोलन शहर के मालरोड पर पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस निकालते कांग्रेस कार्
राहुल गांधी से दुर्व्यवहार और नीट पेपर लीक पर का किया विरोध
केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी, कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एनएसयूआई और युवा कांग्रेस की ओर से नीट पेपर लीक, छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कथित बदसलूकी के विरोध में बुधवार शाम मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस शाम 6:30 बजे लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह से शुरू होकर माल रोड होते हुए पुराने उपायुक्त चौक पर संपन्न हुआ।
जुलूस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष बरमाणा, कर्नल संजय शांडिल, रमेश ठाकुर, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर, पार्षद अंकुश सूद सहित कांग्रेस और एनएसयूआई के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कर्नल संजय शांडिल ने आरोप लगाया कि देश में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उनका दावा था कि अब तक 52 पेपर लीक हो चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने इस दिशा में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया। उनके अनुसार, केंद्र सरकार विरोध प्रदर्शनों को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया गया।
विज्ञापन
कर्नल संजय शांडिल ने कहा कि यदि जल्द उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माल रोड पर नारेबाजी भी की।