फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress made 6 CPS to put burden on public: Nanda

कांग्रेस ने जनता पर बोझ डालने के लिए बना दिए 6 सीपीएस:नंदा

Tue, 10 Jan 2023 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
सोलन। कांग्रेस सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर जनता के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है। कांग्रेस ने एक साथ 6 मुख्य संसदीय सचिव बनाकर हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर बोझ डालने का काम किया है। प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी करण नंदा ने सोलन में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस सरकार आनन-फानन चल रही है और सारी स्वीकृति दिल्ली से आ रही हैं।
विज्ञापन

इसमें एक ही जिले से आठ नियुक्तियां भी कर दी गई हैं। यह गठन संसदीय क्षेत्र और जातीय दृष्टि से असंतुलित है। कहा कि सीपीएस और मंत्रियों की दृष्टि से कांगड़ा को पूरी तरह से दरकिनार किया गया है। वहीं, इन सीपीएस का सारा खर्चा अब आम जनता से वसूला जाएगा। कहा कि अब तक देश के पांच राज्यों में कोर्ट ने सीपीएस की नियुक्तियां रद्द कर दी हैं। कहा कि भाजपा का मानना है कि सीपीएस की नियुक्तियां असंवैधानिक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने आनन-फानन मंत्रिमंडल का गठन किया है। वहीं कांग्रेस ने 619 कार्यालय बंद कर दिए हैं। इसमें कई कार्यालय 1952 से चल रहे थे, वो भी बंद कर दिए हैं। उन्होंने सरकार की ओर से डीजल पर वैट बढ़ाने का भी विरोध किया है। कहा कि इससे अब महंगाई बढ़ेगी, क्योंकि देशभर के लिए अब ट्रकों ने किराए में बढ़ोतरी कर दी है, जबकि मोदी और जयराम सरकार ने डीजल और पेट्रोल पर वैट घटाकर जनता को राहत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीमेंट प्लांट बंद होने से प्रदेश को प्रतिमाह अंबुजा से 68 करोड़ और एसीसी बरमाणा से 50 करोड़ का नुकसान हो रहा है, जबकि सरकार इस बारे में कोई विचार नहीं कर रही। इस दौरान उनके साथ भाजपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, संजीव कटवाल और जिला मीडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed