फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress legislator and ex-BJP legislator times inaugurate development works two times within two hours in Nalagarh

पहले लखविंद्र राणा, दो घंटे बाद केएल ठाकुर ने किए ने कार्यों के उद्घाटन

Wed, 18 Aug 2021 11:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congress legislator and ex-BJP legislator times inaugurate development works two times within two hours in Nalagarh
नालागढ़ के विधायक लखविंद्र सिंह राणा नप के वार्ड-पांच, छह और साथ में गली निर्माण कार्य का शुभारंभ ? - फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में वर्तमान कांग्रेस विधायक और भाजपा के पूर्व विधायक में विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ लगी है। बुधवार को जिन विकास कार्यों का वर्तमान कांग्रेस विधायक लखविंद्र राणा ने पहले उद्घाटन किया, उसके ठीक दो घंटे के बाद भाजपा के पूर्व विधायक केएल ठाकुर भी उसी काम का शुभारंभ करने पहुंच गए।
विज्ञापन

लखविंद्र सिंह राणा ने नालागढ़ नप के वार्ड-5, 6 और 7 में 50 लाख की लागत से लगने वाली इंटरलॉकिंग टाइलों के कार्य का शुभारंभ किया। इन वार्डों के पार्षद महेश गौतम, अमरेंद्र सिंह भिंडर, वंदना बंसल और अलका वर्मा भी उपस्थित थीं।
विज्ञापन

उन्होंने वार्ड-4 और आठ की पेयजल योजना के जीर्णोद्धार के लिए साढे़ नौ लाख के कार्य का शुभारंभ किया। विधायक के शुभारंभ की भनक लगते ही दो घंटे बाद पूर्व विधायक केएल ठाकुर भी नप ईओ और पार्षदों के साथ उसी स्थान पर पहुंचे और नारियल तोड़ कर उसी कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक लखविंद्र सिंह राणा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस समर्थित पार्षदों के वार्डों में होने वाले कार्यों का शुभारंभ किया। उनके साथ वार्डों के पार्षद भी रहे लेकिन पूर्व विधायक न तो किसी पद पर हैं और न ही उनकी सरकार में कोई पहचान है। उसके बाद भी वह हर जगह नारियल फोड़ने पहुंच जाते हैं। नालागढ़ में अनाज मंडी का उन्होंने पहले उद्घाटन किया और कुछ देर के बाद पूर्व विधायक भी वहां पर पहुंच गए।

उधर, पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार में यह कार्य हुए हैं। इसका पैसा भी सरकार ने ही दिया है। कांग्रेस विधायक का शुभारंभ करने का कोई औचित्य नहीं है। उनका शुभारंभ कार्य वैध है और उनके साथ नप के ईओ, जेई और पार्षद भी उपस्थित रहे।

दो घंटे बाद भाजपा के पूर्व विधायक केएल ठाकुर शुभारंभ करते हुए। -संवाद

दो घंटे बाद भाजपा के पूर्व विधायक केएल ठाकुर शुभारंभ करते हुए। -संवाद- फोटो : SOLAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed