फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress had worked to defeat Ambedkar: Ratanpal

कांग्रेस ने आंबेडकर को हराने का किया था काम : रतनपाल

Mon, 20 Jan 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Congress had worked to defeat Ambedkar: Ratanpal
भाजपा सोलन शहरी मंडल की ओर से संविधान गौरव अभियान के दौरान। ंवाद
भाजपा सोलन शहरी मंडल ने मनाया संविधान गौरव अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहरी भाजपा मंडल सोलन की ओर से भाजपा कार्यालय में ‘संविधान गौरव अभियान’ के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। सबसे पहले संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रतन सिंह पाल ने मुख्य वक्ता के तौर पर भाग लिया। इस मौके पर सोलन शहरी मंडल भाजपा के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने संविधान की अवहेलना कर लोकतंत्र की सरेआम धज्जियां उड़ाईं। सन 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू करके संविधान को बुरी तरह रौंद डाला। यही नहीं आपातकाल के दौरान आम आदमी की जबरन नसबंदी कर दी गई। आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी संविधान को लेकर झूठा नेरेटिव बनाने में लगे हैं परंतु उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि इस देश में संविधान के सबसे ज्यादा खिलवाड़ गांधी परिवार ने ही किया है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष रतन पाल ने कहा कि बाबा भीमराव आंबेडकर के खिलाफ कांग्रेस ने नारायण काजोलकर को उम्मीदवार बनाकर लोकसभा का चुनाव लड़वाया था। आंबेडकर को हराकर उनके लोकसभा में जाने के सारे रास्ते बंद करने के भरसक प्रयास किए। कांग्रेस ने कभी भी बाबा साहब को आदर सम्मान नहीं दिया, केवल उनके नाम पर वोट बटोरने का कार्य किया। भाजपा ने उनके नाम से पंच तीर्थ बनाए। लोकसभा भवन के सेंट्रल हॉल में उनका चित्र लगाए, उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। उनके सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मीरा आनंद, डॉ. राजेश कश्यप, विवेक डोभाल, धर्मेंद्र ठाकुर, रजनी, अमरदीप पंजा, सीमा विशाखा, नेहा, भूपेंद्र ठाकुर, अनिल कुमार, कृष्णा ठाकुर, संजय महाजन, अजीत, विधि चंद शर्मा, सुंदर सिंह ठाकुर, पदम पुंडीर, अभिषेक ठाकुर संजय मलिक और मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed