फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Congress comes forward in support of Zila Parishad cadre employees under strike in Solan

जिला परिषद कैडर कर्मियों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

Fri, 01 Jul 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/कुनिहार/बद्दी। जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में कांग्रेस आ गई है। एक ओर कर्मचारी नोटिस के बाद कार्य पर नहीं लौटे हैं, अब कांग्रेस इनके समर्थन में उतर गई है।
शुक्रवार को विकास खंड धर्मपुर में विनोद सुल्तानपुरी और सोलन में रमेश चौहान ने हड़ताल का समर्थन किया। कांग्रेस ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि अगर 2022 के चुनावों में सत्ता परिवर्तन होता है तो ये कर्मचारी पंचायतीराज विभाग में शामिल होंगे।
विज्ञापन

कर्मचारियों के कार्य पर नहीं लौटने से लोगों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। लोग अपने कामकाज नहीं करवा पा रहे हैं। अब राशन डिपुओं में भी ई-केवाईसी शुरू हो गई। लोग अपने आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए पंचायतों से डाटा नहीं ले पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जन्म प्रमाण पत्र, अनापत्ति प्रमाण पत्र, 15 वित्तायोग के कार्य समेत परिवार रजिस्टर की नकल आदि कार्य नहीं हो रहे हैं। जिला परिषद कैडर कर्मचारी सरकार से सकारात्मक जवाब के इंतजार में है।
वहीं, कुनिहार पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की वर्चुअल बैठक जिला अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। केडी शर्मा ने कहा कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारी-अधिकारी पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में हड़ताल पर हैं।
लोगों को काम करवाने में काफी परेशानी हो रही है। जिला परिषद कर्मचारियों-अधिकारियों की पंचायतीराज विभाग में विलय की मांग उचित है। इनकी मांग प्रदेश सरकार को मान लेनी चाहिए।

नालागढ़ में जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों की हड़ताल से 77 पंचायतों में विकास का पहिया थम गया है। लोग अपने कामों को लिए भटक रहे हैं। विधायक निधि, एमपी फंड, जिला परिषद, बीडीसी और पंचायत के तहत सभी कार्य प्रभावित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed