फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Complaint belts to be put outside educational institutions

Solan News: शिक्षण संस्थानों के बाहर लगाई जाएगी शिकायत पेटी

Wed, 04 Feb 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Complaint belts to be put outside educational institutions
बद्दी के एसपी कार्यालय में  एनसीओआरडी की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी- स्रोत- पुलिस
विज्ञापन


पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों से होंगी बैठकें
एसपी बद्दी ने ली एनसीओआरडी की मासिक बैठक


संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस की नार्को कोऑर्डिनेशन सेंटर (एनसीओआरडी) की मासिक बैठक में नशे के अवैध व्यापार को रोकने और युवाओं को जागरूक करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एसपी विनोद धीमान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान यह गंभीर मुद्दा उठा कि बाहरी राज्यों के अपराधी नशा मुक्ति केंद्रों में शरण ले रहे हैं, जिसके समाधान के लिए सभी थाना प्रभारियों को इन केंद्रों में रह रहे व्यक्तियों के चरित्र सत्यापन के निर्देश दिए गए।

शिक्षण संस्थानों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रत्येक विवि में शिकायत पेटी लगाने का निर्णय लिया गया, ताकि कैंपस के अंदर या बाहर सक्रिय तस्करों को दबोचा जा सके। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता फैलाने, शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बिक्री पर रोक लगाने के लिए कोटपा अधिनियम के तहत निरंतर चेकिंग करने और पंचायत स्तर पर नशा निवारण समितियों की मासिक बैठक सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। एसपी ने स्पष्ट किया कि नशा तस्करी की सूचना देने वाले नागरिकों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और सामुदायिक सहयोग से इस सामाजिक बुराई का पूर्ण रूप से उन्मूलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed