{"_id":"6a11fcc17a09215ddc0b3e1f","slug":"committee-to-investigate-womans-death-case-in-arki-hospital-solan-news-c-176-1-ssml1040-170032-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की अस्पताल में महिला मौत मामले की कमेटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की अस्पताल में महिला मौत मामले की कमेटी करेगी जांच
विज्ञापन
बीएमओ धर्मपुर की अगुवाई में दो दिन में पूरी जांच, कोताही पाए जाने पर कार्रवाई होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत को लेकर प्रशासन ने खंड चिकित्सा अधिकारी धर्मपुर डॉ. परविंदर सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है। दो दिन में कमेटी अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेगी। इसके बाद एसडीएम इस रिपोर्ट को सरकार को भेजेंगे। यदि इसमें कोई कोताही निकलती है तो डॉक्टरों व संबंधित टीम पर कार्रवाई होना तय है। जांच कमेटी में चिकित्सा अधिकारी सीएचसी सायरी डॉ. श्रृष्टि शिखा, चिकित्सा अधिकारी सीएच कुनिहार डॉ. प्रिया चक्रवर्ती को कमेटी सदस्य नियुक्त किया गया है। हालांकि उक्त कमेटी बनने से पूर्व इसमें अस्पताल के चिकित्सकों को भी शामिल किया गया था, लेकिन स्थानीय विधायक के हस्तक्षेप के बाद इन्हें बदल कर अन्य चिकित्सकों को शामिल किया गया। वहीं मामले की पूरी निगरानी स्वास्थ्य निदेशक डॉ. गोपाल बैरी रखेंगे, ताकि इसमें कोई गड़बड़ी की आशंका न रहे। उधर उपमंडल अधिकारी नागरिक अकी निशांत तोमर ने बताया कि कमेटी का गठन कर दिया गया है। उपरोक्त कमेटी को इस मामले की जांच की रिपोर्ट दो दिन के भीतर जमा करनी होगी, ताकि मामले में जांच की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जा सके।