{"_id":"65ce0ca15344c7a3bc0fa48c","slug":"committee-formed-to-investigate-kikar-navgaon-scheme-solan-news-c-176-1-ssml1040-116422-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कीकर-नवगांव योजना में जांच के लिए कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कीकर-नवगांव योजना में जांच के लिए कमेटी गठित
Thu, 15 Feb 2024 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 15 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
कीकर-नवागांवा पेयजल योजना में हुए हिंसा के बाद निरीक्षण करते आईपीएच विभाग के अधिकारी। संवाद
एएसपी सोलन की अगुवाई में टीम करेगी जांच
वीरवार को मौके पर जुटाए गए जरूरी साक्ष्य
पुरानी योजना को भी पहुंचा नुकसान, नहीं आ रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। क्षेत्र की नवगांव पंचायत में बन रही कीकर-नवगांव पेयजल योजना स्थल पर चल रहे विवाद के बाद पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआइटी) का गठन कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार की अध्यक्षता में यह टीम गठित की गई है। इसमें डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा, थाना प्रभारी दाड़लाघाट मोती राम ठाकुर को लिया गया है। वहीं वीरवार को एसआईटी की टीम ने योजना स्थल का दौरा किया और हिंसा के बाद तथ्य जुटाए। इसमें वीडियो व फोटोग्राफ भी लिए गए। वहीं पुरानी वीडियो की मदद से आरोपियों की पहचान भी की जा रही है।
गौर रहे कि नवगांव पंचायत के लिए जिस पुरानी योजना से पेयजल आपूर्ति की जा रही थी, उस योजना को मंगलवार को बिलासपुर क्षेत्र के गुस्साए लोगों द्वारा तोड़फोड़ दिया गया। जिसके बाद अब नवगांव पंचायत के लोगों को कई दिनों तक पानी की आपूर्ति न होने की संभावना जताई जा रही है। योजना का निर्माण कार्य फिलहाल बंद है।
उधर, जिला सोलन पुलिस ने यहां करीब 32 जवानों काे तैनात कर पहरा लगाया है। जबकि वीरवार को योजनास्थल में पुलिस की एक और बटालियन तैनात की जानी थी, लेकिन योजनास्थल में अभी बटालियन नही पहुंची। जलशक्ति विभाग ने भी मामले की रिपोर्ट तैयार करके आलाधिकारियों और सरकार को भेज दी है।
विज्ञापन
सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग दाडलाघाट कुलदीप गुप्ता ने बताया कि वीरवार को पुलिस ने योजना स्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि नवगांव के लिए चल रही पुरानी पेयजल योजना को भी काफी नुकसान हुआ है। इस योजना का कार्य तब ही शुरू होगा। जब तक विवाद सुलझाया नहीं जाता। पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है। सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है। इसके लिए एएसपी सोलन की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों की पहचान भी कर ली जाएगी।