फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   come forward to save the environment People collected 19 tons of garbage

Solan News: पर्यावरण बचाने के लिए आगे आए लोग, 19 टन कचरा किया एकत्र

Wed, 05 Jun 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 05 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
come forward to save the environment 

People collected 19 tons of garbage
आयशर स्कूल परवाणू की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली। संवाद
जिलेभर के संस्थानों में पर्यावरण दिवस पर हुए कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

स्कूली और नर्सिंग संस्थानों के प्रशिक्षुओं ने किया जागरूक
जंगलों को आग लगने से बचाने के लिए भी किया गया आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को बचाने के लिए लोग आगे आए हैं। सोलन, परवाणू, कसौली में प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड परवाणू ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, होटल एसोसिएशन के साथ मिलकर साफ-सफाई की। इसके साथ नगर निगम सोलन, विधि महाविद्यालय चंबाघाट और शिवालिक बाॅयोमेटल ने भी शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान तीनों जगहों में 19 टन ठोस कचरा एकत्र कर ठिकाने लगाया गया। अभियान की अध्यक्षता निगम आयुक्त एकता कापटा और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने की। सभी ने मिलकर साफ-सफाई कर लोगों को भी स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के पर्यावरण इंजीनियर अनिल राव भी उपस्थित रहे।
वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डगशाई में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य कमल किशोर शर्मा ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया विद्यार्थियों को पर्यावरण बचाव के लिए शपथ दिलवाई गई। यूरोकिड्स प्ले स्कूल में पर्यावरण पर गोष्ठी को आयोजन किया। स्कूल प्रांगण के आसपास नन्हे बच्चों की ओर से पौध रोपण किया गया। गीता आदर्श विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने जल संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए कूड़ा न फैलाने और सामान का पुन: प्रयोग करने का संदेश दिया। वहीं कन्या स्कूल के विद्यार्थियों ने शहर में रैली निकाली। राजकीय उच्च विद्यालय कनाह के अशोका इको क्लब के छात्रों ने रैली, नुक्कड़ नाटक और नृत्य के माध्यम से लोगों पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन


इनसेट
कुनिहार में निकाली जागरूकता रैली
कुनिहार(सोलन)। विश्व पर्यावरण दिवस पर एसवीएन स्कूल कुनिहार और बडोर घाटी के बच्चों ने रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जागरूकता रैली में पोस्टरों, स्लोगन व नारों के माध्यम से पर्यावरण बचाव का संदेश दिया। विद्यालय में बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। लायन इको क्लब के विद्यार्थियों, एनसी, एनएसएस स्वयंसेवकों और स्काउट एंड गाइड के विद्यार्थी ने कार्यक्रम आयोजित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुफ्टू के अध्यापकों व बच्चों ने रैली निकाल जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
अर्की (सोलन)। राजकीय उच्च विद्यालय कोटली में चित्र क्यूथ और इको क्लब ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका मीना की अध्यक्षता में बच्चों ने आसपास के लोगों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली। विद्यालय प्रभारी टीजीटी (विज्ञान) उषा देवी ने प्रात: कालीन सभा में बच्चों को मृदा पुर्नथापना, मरुस्थलीकरण और जल की बचत के प्रति जागरूक किया। इस दौरान विद्यालय के सभी अध्यापक तथा बीएड प्रशिक्षु उपस्थित रहे। वहीं, डुमैहर स्कूल में भी विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर जागरूक किया।

इनसेट
आयशर स्कूल के विद्यार्थियों ने रोपी पौध
परवाणू (सोलन)। आयशर स्कूल परवाणू में बुधवार को पर्यावरण दिवस के मौके पर विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने परिसर के आसपास पौध रौपे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक सिंगी ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।

इनसेट
अमृत सरोवर के पास किया पौध रोपण
दाड़लाघाट (सोलन)। अमृत सरोवर ध्यानपुर में देवदार के पौध रोपण किए। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने पर्यावरण को जागरूक किया। ग्राम पंचायत प्रधान मधुबाला, उपप्रधान प्रवीण कुमार, पंचायत समिति सदस्य दीपिका वार्ड, सदस्य देवी चंद, कुसुम लता एवं फॉरेस्ट गार्ड स्वाति शर्मा मौजूद रहे। वहीं, ग्राम पंचायत संघोई और अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट के संयुक्त तत्वाधान में संघोई गांव में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान जलागम परियोजना, स्प्रिंगशेड, स्वयं सहायता समूहों, सामुदायिक स्वास्थ्य और शिक्षा कार्यक्रम परियोजना ने लोगों को जागरूक किया।

इनसेट
धर्मपुर (सोलन)। छावनी परिषद कसौली ने रोटरी व इनरव्हील क्लब ने मौके पर पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। रैली के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया गया। वन अधिकारी बाबू राम ने बताया की पर्यावरण दिवस पर बुधवार से एक सप्ताह तक पौधरोपण कार्यक्रम किया जा रहा है। अभियान के तहत एक सप्ताह में 500 पौधे जिसमें सिल्वर ऑक व फाइकस शामिल है को रोपा जाएगा।


इनसेट
रंगोली के माध्यम से किया जागरूक
सोलन। होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल कुमारहट्टी ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के संयुक्त तत्वाधान में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्रिंसिपल साइंटिफिक ऑफिसर अनूप वैद्य ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में कॉलेज के प्रशिक्षु छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता के लिए रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। इसी कड़ी में पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता के लिए कॉलेज में भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई।

इनसेट
विद्यार्थियों को बताया पेड़ों का महत्व
सुबाथू (सोलन)। केंद्रीय विद्यालय सुबाथू में बुधवार को प्राचार्य आशा चौधरी के कुशल नेतृत्व में हुए कार्यक्रम की शुरुआत पेड़ों के महत्व और सामाजिक, आर्थिक प्रभावों के बारे में बताया। भूगोल शिक्षक सुनील कुमार नेवनों की कटाई और पेड़ों की कमी से उत्पन्न विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर प्रकाश डाला।

इनसेट
कंडाघाट और चायल में किया जागरूक

कंडाघाट (सोलन)। दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट में जागरूकता रैली निकाली गई। इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता जिसका फोकस हमारी भूमि विषय पर आधारित थी। रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। एचडी पब्लिक स्कूल जनेडघाट में जागरूकता रैली निकाली गई।

आयशर स्कूल परवाणू की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली। संवाद

आयशर स्कूल परवाणू की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली। संवाद

आयशर स्कूल परवाणू की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली। संवाद

आयशर स्कूल परवाणू की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली। संवाद

आयशर स्कूल परवाणू की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली। संवाद

आयशर स्कूल परवाणू की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली। संवाद

आयशर स्कूल परवाणू की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली। संवाद

आयशर स्कूल परवाणू की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली। संवाद

आयशर स्कूल परवाणू की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली। संवाद

आयशर स्कूल परवाणू की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed