फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Colony made without arranging severage line in Baddi's Unicamp chowk civic amenities

बद्दी के वार्ड-7 में बिना सीवरेज व्यवस्था किए बसाई कॉलोनी, महामारी का खतरा

Thu, 02 Jun 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरोटीवाला (सोलन)। नगर परिषद बद्दी के वार्ड-7 में यूनिकैंप के सामने बन रही कॉलोनी में सीवरेज को लेकर कोई भी योजना नहीं है। नगर परिषद ने कॉलोनी को तो बसा दिया लेकिन सीवरेज निकासी के लिए कोई योजना ही नहीं बनाई।
अब कॉलोनी का सीवरेज का पानी सड़क पर फैल रहा है। बद्दी के यूनिकैंप चौक के साथ लगती खाली जमीन पर लोगों ने मकान बना लिए हैं और खाली पड़े प्लॉटों पर नगर परिषद नक्शे पास कर रही है लेकिन यहां पर अभी तक बने मकानों के संचालक सीवरेज का पानी खुले में छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों ने मकान तो खड़े कर दिए लेकिन सीवरेज की व्यवस्था नहीं की है। हालात ऐसे हैं कि मुख्य मार्ग पर सीवरेज का पानी भरा रहता है जिससे आने-जाने वालों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने अपने मकान की सीवरेज का पानी साथ लगते खाली प्लाट और पार्क में छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर रहने वाले रामकरण, राम दयाल, राजेश, राजेंद्र और रवि शर्मा ने बताया कि सीवरेज के लिए यहां पर कोई व्यवस्था नहीं है। लोगों ने खुले में पानी छोड़ दिया है जिससे यहां पर महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
कॉलोनी के प्लॉटधारक संजीव कुमार, मंजू बाला, अमन सिंह नेगी, सविता राणा, पप्पू राम, दीपक कुमार, सर्वजीत सिंह, हरप्रीत कौर, अतर सिंह और राजेश ने बताया कि भूमि मालिक ने सड़क और पार्क के लिए जमीन नगर परिषद के नाम गिफ्ट कर दी है। सभी लोगों ने यहां पर सीवरेज लाइन डाली है लेकिन नप की मुख्य लाइन जाम होने से उनकी लाइन भी जाम हो गई है जिससे सीवेज सड़क पर फैल रही है।

कनेक्शन नहीं लेने पर नगर परिषद ने किया नोटिस जारी
उधर, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष एवं पार्षद उर्मिला चौधरी ने बताया कि कॉलोनी के लोगों को सीवरेज लाइन में अपने कनेक्शन जोड़ने के लिए कहा गया है। उन्होंने अभी तक कनेक्शन नहीं लिए हैं। इसके चलते नगर परिषद ने इन लोगों को दो बार नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed