{"_id":"602172c88ebc3e26be00f308","slug":"colleges-start-after-10-months-in-solan-distt-amid-corona-sops-solan-news-sml360247919","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव के पुख्ता इंतजामों के बीच कॉलेज में पहुंचे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव के पुख्ता इंतजामों के बीच कॉलेज में पहुंचे विद्यार्थी
विज्ञापन
सोलन। कोरोना के चलते बंद हुए कॉलेज करीब 10 माह बाद सोमवार को खुल गए। पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या करीब 30 फीसदी रही। इससे पहले नवंबर, अक्तूबर में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को ही कॉलेज आने की अनुमति थी। अब कॉलेज प्रबंधन कमेटियों ने अपने स्तर पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना शुरू कर दिया है। जिले में आठ कॉलेज सोलन, कंडाघाट, धर्मपुर, अर्की, नालागढ़, बरोटीवाला, रामशहर, दिग्गल हैं।
जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों के पहले दिन कॉलेज पहुंचते ही परिसर में रौनक भी आ गई है। जिले के सभी कॉलेज में परिसर की क्षमता के अनुसार विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है। डिग्री कॉलेज सोलन में 30 प्रतिशत विद्यार्थियों को बुलाया गया। इसमें प्रथम वर्ष के विद्यार्थी भी शामिल हैं जो पहली बार कक्षाएं लगाने के लिए कॉलेज पहुंचे हैं। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश करवाया है। कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए हैंड सैनिटाइजर और मास्क की व्यवस्था भी की गई है।
30 फीसदी विद्यार्थियों से लगाई जा रहीं कक्षाएं
डिग्री कॉलेज सोलन की प्राचार्य नम्रता टिक्कू ने बताया कि चार हजार विद्यार्थियों में से 30 प्रतिशत विद्यार्थियों के साथ कॉलेज को खोल दिया है। कला और विज्ञान विषय की प्रैक्टिकल कक्षाएं ही लग रही हैं। 80 फीसदी थ्योरी के विषय ऑनलाइन कक्षाओं में पूरा कर दिया है। जियोग्राफी, पेंटिंग, सोशियोलॉजी, शारीरिक शिक्षा, संगीत, बीबीए, बीसीए, बीजीडीसीए, बीवॉक की कक्षाएं लग रही हैं।