फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   College lecturers start hunger strike from Saturday

जिले के कॉलेजों में प्राध्यापकों की भूख हड़ताल शुरू

Sat, 04 Jun 2022 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/रामशहर। प्रदेश के सरकारी कॉलेजों के प्राध्यापक अपनी मांगों को लेकर पिछले 13 दिनों से आंदोलनरत हैं। इसी कड़ी में सोलन जिले के सभी कॉलेजों में प्राध्यापकों ने शनिवार से भूख हड़ताल भी शुरू कर दी। अब नौ जून तक सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे तक प्राध्यापक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
प्राध्यापकों का कहना है कि सरकार उनकी जायज मांगों को मानने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है जबकि यूजीसी ने सभी शर्तों को बाकी सभी राज्यों की सरकारों ने 2018 में मान लिया था। संयुक्त समिति का मानना है कि सरकार से अपनी मांगों को मनवाने का यही सही समय है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालयों और कॉलेज प्राध्यापकों की संयुक्त समिति के आह्वान पर ही शनिवार से राजकीय महाविद्यालय रामशहर में शिक्षकों ने एक दिन के धरने का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामशहर इकाई के प्रधान प्रो. सतविंद्र, उपप्रधान प्रो. सुमन, सचिव प्रो. तनु कलसी और सह-सचिव प्रो. ममता शर्मा ने सरकार से गुहार लगाई कि सरकार जल्द से जल्द सातवें यूजीसी कमीशन की शर्तों को लागू करें।

कांट्रेक्ट की अवधि को रेगुलर सर्विस में जोड़ा जाए, खाली पड़े पदों के लिए जल्द से जल्द डीपीसी करवाएं और कालेजों में प्रोफेसर के पद का सृजन भी किया जाए। शनिवार के इस धरने में स्थानीय इकाई की कैशियर प्रो. रितू और वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. शिप्रा भी शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed